
60 दिन सुकून के फिर रोए आंसू खून के... ये दिल्ली है श्रीमान... सर्दी हो या गर्मी यहां 10 महीने आफत में रहती है जान!
AajTak
दिल्ली वाले इस वक्त न सिर्फ भयंकर गर्मी से जूझ रहे हैं, बल्कि पानी की किल्लत का सामना भी कर रहे हैं. दिल्ली वालों के लिए साल के सिर्फ दो महीने ऐसे ही होते हैं, जो थोड़े सुकून भरे होते हैं. बाकी पूरे साल किसी न किसी समस्या से ही जूझते रहते हैं.
दिल्ली इस समय पानी की भयानक कमी से जूझ रही है. पानी की ये किल्लत ऐसे वक्त हो रही है, जब आसमान से आग बरस रही है. लेकिन ये सब पहली बार नहीं हो रहा है. दिल्ली में हर साल ही गर्मी में जल संकट खड़ा हो जाता है. सिर्फ पानी ही नहीं... कड़कती धूप से लेकर कड़ाके की ठंड... कड़ाके की ठंड से लेकर तेज मूसलाधार बारिश... और इन सब दिक्कतों के बीच जहरीली हवा. इन सारी समस्याओं से दिल्ली वालों को साल के 12 महीने दो-चार होना पड़ता है. मुश्किल से दो महीने ही ऐसे होते हैं, जो थोड़ा सुकून लेकर आते हैं.
पानी की किल्लत
दिल्ली सरकार के 2024-25 के आर्थिक सर्वे के मुताबिक, दिल्ली वालों को हर दिन 129 करोड़ गैलन पानी की जरूरत है, मगर दिल्ली जल बोर्ड हर दिन 95 करोड़ गैलन पानी की सप्लाई भी नहीं कर पा रहा है.
आलम ये है कि दिल्ली के कई इलाकों में कई-कई दिनों से पानी आ नहीं रहा है. और अगर आ भी रहा है तो इतना नहीं कि जरूरतें पूरी हो सकें. राजधानी दिल्ली में पानी का ये संकट हर साल गर्मियों में खड़ा हो जाता है.
ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली का अपना कोई पानी का बहुत बड़ा जरिया नहीं है. उसे पानी के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब पर निर्भर होना पड़ता है. इसमें भी सबसे बड़ा हिस्सा हरियाणा का है.
जल मंत्री आतिशी का कहना है कि दिल्ली में हर दिन 105 करोड़ गैलन पानी की सप्लाई होती है, जिसमें से 61.3 करोड़ गैलन पानी हरियाणा की यमुना से आता है. उन्होंने दावा किया कि हरियाणा से 51.3 करोड़ गैलन पानी ही मिल रहा है. इसका मतलब है कि दिल्ली में 10 करोड़ गैलन पानी की कमी है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










