
6,000mAh की बैटरी के साथ Samsung Galaxy M32 आज भारत में होगा लॉन्च
AajTak
Samsung अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M को भारत में लॉन्च करने वाला है. Samsung ने इसे Galaxy M32 नाम दिया है. Samsung Galaxy M32 की कीमत 15,000 रुपये के सेगमेंट में रह सकती है. ये कीमत इसके बेस मॉडल के लिए हो सकती है.
Samsung अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M को भारत में लॉन्च करने वाला है. Samsung ने इसे Galaxy M32 नाम दिया है. Samsung Galaxy M32 की कीमत 15,000 रुपये के सेगमेंट में रह सकती है. ये कीमत इसके बेस मॉडल के लिए हो सकती है. Samsung Galaxy M32 को ई-कॉमर्स साइट ऐमेजॉन से सेल किया जाएगा. इसके अलावा ये Samsung ऑनलाइन स्टोर और रिटेल पर भी उपलब्ध हो सकता है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं. इसके अलावा इसको लेकर कुछ लीक्स भी सामने आए हैं. Samsung Galaxy M32 में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी. इसके अलावा इसके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसका प्राइमरी कैमरा 64-मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












