
6 साल का बेटा, ढाई साल की बेटी... रुला देगी अनंतनाग में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की कहानी
AajTak
अनंतनाग में शहीद हुए सेना का कर्नल मनप्रीत सिंह पंचकूला के रहने वाले थे. परिवार में बीवी, 6 साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है. मनप्रीत सिंह के भाई संदीप सिंह से 'आजतक' ने बात की. उन्होंने बताया कि 6 दिन पहले ही उनकी भाई मनप्रीत से बात हुई थी. कल भी फोन किया लेकिन मनप्रीत ने फोन नहीं उठाया. फिर यह दुखद खबर परिवार को मिली कि मनप्रीत शहीद हो गए हैं.
भैया ने मुझे एक काम दिया था. 6 दिन पहले ही उनसे बात हुई थी. कल फोन किया तो उन्होंने उठाया नहीं. फिर हमें बुरी खबर मिली... इतना कहते ही अनंतनाग में शहीद हुए सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह के भाई संदीप सिंह रो पड़े. उन्होंने बताया कि भैया हमेशा हमारा फोन उठाते थे. अगर बिजी भी होते थे तो हमें बता देते थे कि मैं बाद में बात करता हूं. लेकिन इस बार उन्होंने फोन उठाया ही नहीं. मुझे लगा वो बिजी होंगे. लेकिन ये कभी नहीं सोचा था कि भैया शहीद हो गए हैं.
बता दें, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो सेना के अधिकारी और एक डीएसपी शहीद हो गए. इनमें कर्नल मनप्रीत सिंह भी शामिल थे. कर्नल मनप्रीत के घर जब से उनकी शहादत की खबर पहुंची है, तभी से वहां मातम पसरा हुआ है. परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.
'आजतक' से बातचीत में कर्नल मनप्रीत के भाई संदीप सिंह ने बात की. कहा कि मेरी उनसे पांच से 6 दिन पहले बात हुई थी. उन्हें बुक बाइंडिंग का कुछ काम करवाना था. कल (बुधवार) फोन किया तो उन्होंने उठाया नहीं. हमेशा फोन का रिस्पोंस देते थे. लेकिन इस बार उन्होंने फोन ही नहीं उठाया. फिर उनकी शहादत की खबर हमें मिली.
जानकारी के मुताबिक, कर्नल मनप्रीत पिछले चार साल से अनंतनाग में पोस्टेड थे. वह 19RR CO सिख रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे. उनके पिता भी सेना में थे. 2014 में उनकी बीमारी से मौत हो गई थी.
2016 में हुई थी मनप्रीत सिंह की शादी
संदीप सिंह ने बताया कि मनप्रीत भैया अपने परिवार से बेहद प्यार करते थे. सारा परिवार मोहाली में रहता है. लेकिन भाभी जगमीत ग्रेवाल टीचर हैं. उनकी पोस्टिंग मोरनी के सरकारी स्कूल में है. इसलिए वह बेटे कबीर सिंह (6) और बेटी वाणी (ढाई साल) के साथ अपने माता-पिता के घर यानि पंचकूला में रह रही हैं. क्योंकि वहां से भाभी का स्कूल पास में है. भाभी को पहले हमने इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि भैया शहीद हो गए हैं. बाद में उन्हें इस बारे में बताया गया. मनप्रीत सिंह की साल 2016 में पंचकूला निवासी जगमीत कौर से शादी हुई थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







