
6 माह से जेल में बंद रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर को मिली जमानत, रेप के आरोपी को बचाने का है मामला
AajTak
Lucknow News: खुदकुशी करने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने अमिताभ ठाकुर पर रेप आरोपी सांसद अतुल राय को बचाने का आरोप लगाया था. इस मामले में रिटायर्ड आईपीएस को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था.
उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जमानत मिल गई है. आरोपी ठाकुर बीते 6 महीने से लखनऊ जेल में बंद थे.
अमिताभ ठाकुर पर बलात्कार के आरोपी सांसद अतुल राय को बचाने और पीड़िता के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रच उसे खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है. इसी मामले में हजरतगंज पुलिस ने 27 अगस्त 2021 को ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
इस मामले में सोमवार को सुनवाई में लखनऊ हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव सिंह की बेंच से आरोपी को जमानत दे दी गई. बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता ने अमिताभ ठाकुर पर आरोपी बसपा सांसद अतुल राय को बचाने का आरोप लगाया था. साथ ही बाहुबली मुख्तार अंसारी के कहने पर पीड़िता के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने का भी आरोप लगाया था.
पीड़िता ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर अपने दोस्त के साथ खुद को आग लगा ली थी. इलाज के दौरान अस्पताल में दोनों की मौत हो गई थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









