
6 महीने में साफ किए 1500 करोड़ रुपये, इन्वेस्टमेंट स्कैम का शिकार हुए लोग
AajTak
साइबर क्रिमिनल्स लोगों को टार्गेट करने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. इसमें इन्वेस्टमेंट स्कैम के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाया गया है. हाल में आई सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोग इस तरह के स्कैम का शिकार हुए हैं. इस स्कैम में लोगों ने 1500 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नई-नई चाल चलते रहते हैं. ऐसा ही एक तरीका इन्वेस्टमेंट स्कैम है, जिसका शिकार बड़ी संख्या में लोग हो रहे हैं. गृह मंत्रालय की साइबर विंग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 6 महीने में इस तरह के स्कैम का शिकार 30 हजार से ज्यादा लोग हुए हैं. इन स्कैम्स में लोगों को 1500 करोड़ का नुकसान हुआ है.
इस तरह के स्कैम का शिकार होने वाले ज्यादातर लोग 30 साल से 60 साल की उम्र के हैं. इसमें सबसे ज्यादा बेंगलुरू, दिल्ली-NCR और हैदराबाद में मामले दर्ज किए हैं. कुल स्कैम के 65 परसेंट केस इन शहर के हैं.
इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंसर (I4C) की मानें, तो स्कैमर्स ने सबसे ज्यादा बेंगलुरू में लोगों को टार्गेट किया है. कुल नुकसान का 26.38 फीसदी बेंगलुरू से जुड़ा है. साइबर क्रिमिनल्स ने सबसे ज्यादा इस शहर को निशाना बनाया है. शिकार हुए ज्यादातर लोग कामकाजी उम्र के हैं.
यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस ने 11,000 से ज्यादा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए, साइबर फ्रॉड में होता था इनका इस्तेमाल
रिपोर्ट की मानें, तो 30 साल से लेकर 60 साल तक की उम्र के लोगों को साइबर क्रिमिनल्स ने सबसे ज्यादा निशाना बनाया है. लगभग 76 फीसदी लोग इस उम्र के हैं. इससे साफ होता है कि स्कैमर्स उन लोगों को ज्यादा टार्गेट कर रहे हैं, जो अपनी प्राइम उम्र में हैं.
हालांकि, सीनियर सिटीजन को भी पहले से ज्यादा टार्गेट किया जा रहा है. 60 साल से ज्यादा उम्र के 8.62 फीसदी लोगों को टार्गेट किया गया है. यानी लगभग 2829 लोग ऐसे हैं, जो स्कैम का शिकार हुए और उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है. जिन स्कैम्स को रिपोर्ट किया गया है, उनमें लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











