
6 महीने में पांचवीं बार गुजरात दौरे पर राहुल गांधी... क्या साधने की कोशिश में है कांग्रेस?
AajTak
राहुल गांधी गुजरात के पांचवें दौरे पर जिला अध्यक्षों की तालीम शिविर में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. खड़गे ने शिविर का उद्घाटन किया. कांग्रेस वोट चोरी और स्थानीय मुद्दों पर फोकस कर रही है. लक्ष्य 2027 में सत्ता वापसी और बीजेपी को गुजरात से चुनौती देना है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर गुजरात के दौरे पर हैं. पिछले 6 महीनों में यह उनका पांचवां दौरा है. राहुल गांधी इस दौरे पर जिला अध्यक्षों की तालीम शिविर में मार्गदर्शन देंगे, जिसका मकसद कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है, जिससे 2027 में पार्टी सत्ता में लौट सके. इस दौरान उनका मुख्य जोर 'वोट चोरी' और गुजरात के मुद्दों पर रहेगा.
राहुल गांधी ने मार्च महीने में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत कांग्रेस के मूल कार्यकर्ताओं और मजबूत नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इन अध्यक्षों को आने वाले चुनावों में अपनी विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के चयन में शामिल होने की शक्ति मिलेगी.
राहुल गांधी का मानना है कि अगर बीजेपी को देश भर में हराना है, तो इसकी शुरुआत गुजरात से ही करनी होगी, इसीलिए वह गुजरात संगठन पर इतना जोर दे रहे हैं.
खड़गे ने किया शिविर का उद्घाटन...
दस दिन के इस तालीम शिविर का उद्घाटन दो दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया था. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ही कहीं कमी रही, जिसकी वजह से आज गुजरात के वो लोग देश पर राज कर रहे हैं, जो देश को कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने जिला अध्यक्षों से खुद को मजबूत करने और लड़ाई में साथ देने का आग्रह किया.
यह भी पढ़ें: 'कहना मानने को बाध्य नहीं...', जब राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप के बीच हुई बहस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








