
6 मकान, खूब पैसा... फिर भी 7 महीने से होटल में ठहरा 8 लोगों का परिवार, बताई ये वजह
AajTak
इस परिवार ने सोशल मीडिया पर बताया कि ये लोग 229 दिन से होटल में रह रहे हैं. अपनी बाकी की जिंदगी भी होटल में ही रहने की योजना है. इनके पास छह प्रॉपर्टी हैं, पैसे की कोई कमी नहीं है. लेकिन एक फायदे के कारण यहां ठहरना चाहते हैं.
आठ लोगों के एक परिवार ने होटल को ही अपना घर बना लिया है. ये लोग इसमें बीते 7.5 महीने से रह रहे हैं. रोज किराए के तौर पर 11000 रुपये का भुगतान भी करते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि शायद ही ये लोग कभी होटल को छोड़कर कहीं जाएं.
जिस होटल में ये लोग ठहरे हैं, वहां इन्होंने एक सुइट किराए पर लिया है. जिसमें दो लिविंग रूम और दो ट्विन रूम हैं. इन्हें बिजली, पानी, पार्किंग और हीटिंग का पैसा नहीं देना पड़ता, वो किराए में ही शामिल है.
ऐसा कहा जा रहा है कि अब ये परिवार पूरी जिंदगी इस होटल में रहकर ही बिताने वाला है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला चीन के नानयांग का है. परिवार होटल में 229 दिन से ठहरा हुआ है.
ये खबर एक वीडियो के जरिए सामने आई. जिसे स्थानीय सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. जिसमें ये परिवार एक कमरे में साथ खड़ा दिख रहा है. कमरे में सोफा, टीवी और कुर्सी हैं. इसके अलावा कमरे में कपड़े, खाना और पानी रखा हुआ भी दिख रहा है.
परिवार की Mu Xue नाम की सदस्य ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आज होटल में हमारे रहने का 229वां दिन है. कमरे का किराया प्रति दिन 1,000 युआन (करीब 11000 रुपये) है.
आठ लोगों का हमारा परिवार बहुत अच्छे से रहता है. हमें यहां रहकर खुशी महसूस होती है, इसलिए हम अपना बाकी जीवन होटल में बिताने की ही योजना बना रहे हैं.' उसने कहा कि होटल लंबे समय तक ठहरने वालों के लिए विशेष ऑफर देता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












