
5G के डर से अमेरिका में क्यों कैंसिल हुईं फ्लाइट्स, एक्सपर्ट ने बताया सबकुछ
AajTak
अमेरिका की C-band फ्रीक्वेंसी फ्लाइट के रेडिया अल्टीमीटर की फ्रीक्वेंसी के बेहद करीब है. रेडियो अल्टीमीटर का इस्तेमाल आधुनिक विमानों में ऊंचाई मापने के लिए किया जाता है. पायलट विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए रेडियो अल्टीमीटर का उपयोग करते हैं. इसका सबसे ज्यादा उपयोग धुंध के समय किया जाता है.
एयरपोर्ट के आसपास 5G इंटरनेट सेवा से होने वाले नुकसान को लेकर अमेरिका में बहस जारी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि 5G की वेव्स फ्लाइट के नेवीगेशन सिस्टम पर प्रभाव डाल सकती हैं. इस डर से ही पिछले कुछ दिनों में कई इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अमेरिका के कई एयरपोर्ट के लिए अपनी फ्लाइट कैंसिल कर दी. विमान कंपनियों की शिकायत के बाद अमेरिकी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी AT&T और Verizon ने 5G सर्विस पर काम कुछ दिनों के लिए रोक दिया है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









