
58 की उम्र में विधायक ने दी 10वीं की परीक्षा, कहा- पता नहीं पास हो पाऊंगा या नहीं
AajTak
फूलबनी से बीजद विधायक अंगदा कन्हार 58 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं. विधायक ने बताया कि पारिवारिक कारणों के चलते साल 1978 में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी. 2019 में विधानसभा सदस्य बनने के बाद 8वीं कक्षा की परीक्षा दी.
वो कहते हैं ना कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती. इस कहावत को सच कर दिखाया है ओडिशा के फूलबनी से बीजू जनता दल के विधायक अंगदा कन्हार ने. दरअसल, विधायक 40 साल बाद 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं. वह कंधमाल जिले में पीताबारी गांव के रुजंगी हाईस्कूल में अपनी परीक्षा दे रहे हैं.
58 वर्षीय विधायक, अंगदा कन्हार ने बताया, ''पंचायत के कुछ सदस्यों और मेरे ड्राइवर ने मुझे परीक्षा में बैठने के लिए प्रोत्साहित किया. मुझे नहीं पता कि मैं परीक्षा पास कर पाऊंगा या नहीं. लेकिन मैंने अपनी परीक्षा दसवीं कक्षा का प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए दी है.'' विधायक ने बताया, ''मैंने पारिवारिक कारणों के चलते साल 1978 में पढ़ाई छोड़ दी थी. 2019 में विधानसभा सदस्य बनने के बाद मैंने 8वीं कक्षा की परीक्षा दी.''
कन्हार के परीक्षा केंद्र की अधीक्षक अर्चना बसा ने बताया कि विधायक के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया गया. बासा ने कहा, ''उन्होंने (विधायक) अन्य छात्रों के साथ ही परीक्षा दी. परीक्षा में बैठने की अनुमति देने से पहले दूसरे छात्रों की तरह ही उनकी भी अच्छी तरह से जांच की गई.''
राज्य में 5.8 लाख विद्यार्थी दे रहे 10वीं की परीक्षा बता दें, ओडिशा में 3,540 केंद्रों पर इस साल दसवीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा में कुल 5.8 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. 10 मई तक ये परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी. परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए 35,000 से अधिक शिक्षकों को लगाया गया है. साथ ही कदाचार को रोकने के लिए बोर्ड की ओर से विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









