
57 साल के आदमी ने पहना बुर्का, महिला कोच में कर रहा था सफर, 25 CCTV खंगालने के बाद नासिक से दबोचा गया
AajTak
मुंबई की लोकल ट्रेन में 57 साल का आदमी बुर्का पहनकर महिला कोच में सफर कर रहा था. पुलिस ने उसे नासिक से गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी ने बिना किसी औपचारिक शिकायत के मामले का स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू की थी. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.
मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला कोच में बुर्का पहनकर यात्रा करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने एक्शन लेते हुए 57 साल के आदमी को नासिक से पकड़ा है. दरअसल, यह घटना 6 फरवरी को घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर सामने आई थी, जिसका वीडियो अगले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
एजेंसी के अनुसार, इस मामले में किसी महिला यात्री ने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, फिर भी जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान आरोपी की पहचान शेख अल्ताफ हुसैन इशाक के रूप में हुई है, जो नासिक के मुक्तिधाम इलाके का रहने वाला है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 6 फरवरी को आरोपी पहले ठाणे रेलवे स्टेशन पर पाटिलपुत्र एक्सप्रेस के जनरल कोच से उतरा था. इसके बाद उसने मुंबई की लोकल ट्रेन पकड़ी और महिला कोच में सवार हो गया.
यह भी पढ़ें: बुर्का पहनकर लड़की को छत से फेंकने वाला तौफीक गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने रामपुर से पकड़ा
जांच के दौरान जीआरपी टीम ने घाटकोपर और ठाणे स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले. आगे की पड़ताल में इगतपुरी रेलवे स्टेशन और नासिक रोड रेलवे स्टेशन के फुटेज भी देखे गए, जिनमें आरोपी बुर्का पहने नजर आया. एक वीडियो में वह नासिक रोड स्टेशन पर फेंसिंग कूदते हुए भी दिखा.
मुंबई जीआरपी की टीम ने 8 फरवरी से 17 फरवरी के बीच नासिक शहर के 25 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की. आरोपी की पहचान उसके चलने के खास अंदाज और जूतों के आधार पर की गई. बाद में पुलिस उसके घर भी पहुंची और तलाशी ली गई, जहां से वही जूते और बैग बरामद हुए, जो फुटेज में दिखाई दे रहे थे. परिवार के सदस्यों ने भी उसकी पहचान की पुष्टि की.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







