
520 साल से जमा 'एनर्जी' बनी खतरा, पश्चिमी नेपाल के साथ भारत के इस शहर में बड़े भूकंप की आशंका
AajTak
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी भरत कोइराला ने बताया कि लंबे समय से धरती के अंदर सक्रिय यूरेशियन प्लेटों के बीच टकराव हो रहा है, कोइराला ने बताया कि पश्चिमी नेपाल के गोरखा (जिला) से लेकर भारत के देहरादून तक टेक्टोनिक हलचल के कारण बहुत सारी एनर्जी जमा हो गई है. भूकंप ही उस एनर्जी को मुक्त करने का एकमात्र तरीका है.
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार रात आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. अब तक 154 लोगों की मौत हो चुकी है, सैकड़ों लोग घायल हैं. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नेपाल में कई मकान जमींदोज हो गए. भूकंप के कारण ज्यादातर लोगों की मौत रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में हुई है. वहीं, एक भूकंपविज्ञानी का कहना है कि खतरनाक हिमालयी भूकंपीय क्षेत्र पर स्थित नेपाल अत्यधिक भूकंप-संभावित देश है और इसके भूकंप प्रभावित पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में बड़े भूकंप का खतरा होने की सबसे ज्यादा आशंका है.
PDNA की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल दुनिया का 11वां सबसे अधिक भूकंप झेलने वाला देश है. इसलिए जब शुक्रवार देर रात नेपाल के सुदूर पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, तो यह पहला भूकंप नहीं था. आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि शुक्रवार आधी रात को पश्चिमी नेपाल में आया भूकंप इस साल नेपाल में आए 70 से ज्यादा भूकंपों की लंबी लिस्ट में से एक था. भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 500 किमी उत्तर-पश्चिम में जाजरकोट जिले में था, जिससे 2015 के विनाशकारी भूकंप की दर्दनाक यादें ताजा हो गईं.
एजेंसी के मुताबिक नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ भूकंपविज्ञानी भरत कोइराला ने बताया कि लंबे समय से धरती के अंदर सक्रिय यूरेशियन प्लेटों के बीच टकराव हो रहा है, जिससे जबरदस्त एनर्जी एकत्र हो गई है. नेपाल इन 2 प्लेटों के बॉर्डर पर स्थित है और इसलिए अत्यधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र (seismic zone) में स्थित है, लिहाजा नेपाल में भूकंप आना आम बात है.
520 साल से नहीं आया बड़ा भूकंप
भूकंप विज्ञानी कोइराला ने बताया कि पश्चिमी नेपाल में भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा है. उन्होंने कहा कि पिछले 520 वर्षों से पश्चिमी नेपाल में कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है. इसलिए बहुत सारी एनर्जी जमा हो गई है भूकंप ही उस एनर्जी को मुक्त करने का एकमात्र तरीका है.
भारत का देहरादून भी खतरे की जद में

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











