
52 साल के टीचर को दिल दे बैठी 20 साल की स्टूडेंट, रचाई शादी!
AajTak
सोशल मीडिया पर एक कपल की लव स्टोरी चर्चा में है. दरअसल, 20 साल की एक स्टूडेंट को अपने टीचर से प्यार हो गया. टीचर को दिल की बात बताने के लिए लड़की ने बहुत इंतजार किया. क्योंकि टीचर उन्हें इग्नोर करते थे. लेकिन फिर लड़की एक दिन मौका पाकर टीचर को प्रपोज कर दिया और फिर दोनों ने शादी कर ली.
52 साल के एक टीचर ने 20 साल की स्टूडेंट से लव मैरिज कर ली है. सोशल मीडिया पर कपल की कहानी चर्चा में है. लड़की ने कहा कि टीचर का लुक और पर्सनालिटी उन्हें बहुत पसंद आ गया था. उम्र में 32 साल के अंतर की वजह से रिश्तेदारों ने इस शादी को लेकर काफी नाराजगी भी जताई. लेकिन फिर भी दोनों ने एक-दूजे के होने का फैसला कर लिया.
यह कहानी एक पाकिस्तानी कपल की है. 20 साल की जोया नूर को 52 साल के साजिद अली को प्यार हो गया. जोया एक कॉलेज से बी.कॉम. कर रही थीं. साजिद वहीं टीचर हैं. जोया को साजिद की लुक और पर्सनालिटी इतनी प्रभावशाली लगी कि वह साजिद को दिल दे बैठीं.
एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी बताते हुए जोया ने कहा- शुरुआत में साजिद ने मुझे बहुत इग्नोर किया. लेकिन एक दिन मैंने साजिद से मोहब्बत का इजहार कर दिया. मैंने उनसे कहा कि आप मुझे अच्छे लगते हैं और मैं आपसे शादी करना चाहती हूं.
जोया के प्रपोजल पर साजिद ने उम्र में बड़े अंतर की बात कहकर सोचने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा. इस एक हफ्ते के दौरान साजिद को भी जोया से प्यार होने लगा. फिर दोनों ने शादी कर ली.
रिलेशनशिप पर रिश्तेदारों की नाराजगी के बारे में बताते हुए साजिद ने कहा- बहुत सारे रिश्तेदार नाराज हो गए. वे कहते थे कि इतने हैंडसम हो तुम 'लो' लड़की ले ली आपने. वहीं जोया ने भी कहा कि रिश्तेदार ऐतराज हुए थे लेकिन प्यार किया है तो शादी तो करनी ही थी.
साजिद की खूबियों के बारे में बताते हुए जोआ ने कहा- ये इलाके के सबसे अच्छे टीचर हैं, यही बात तो इनकी मुझे पसंद आई थी. इनके समझाने का तरीका... मैं इनकी फैन हूं. वहीं साजिद ने जोआ की अच्छी आदतों को गिनाते हुए कहा- वह घर से खाना अच्छा बनाकर लाती है और ऑफिस में चाय बहुत अच्छी बनाती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








