
52 वर्षीय नेपाली शेरपा ने 26वीं बार फतह किया माउंट एवरेस्ट, सबसे ज्यादा चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
AajTak
नेपाल के एक शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. उन्होंने कुल 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर दी है. रीता ने पहली बार 13 मई, 1994 को एवरेस्ट फतह की थी.
नेपाल के 52 वर्षीय एक शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है. उसने सर्वाधिक बार फतह करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. रीता नामक पर्वतरोही ने पहली बार 13 मई, 1994 को एवरेस्ट फतह की थी. एवरेस्ट के अलावा, रीता गॉडविन-ऑस्टेन (के2), ल्होत्से, मानसलु और चो ओयू पर्वत चोटियों पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं.
सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक डी शेरपा ने कहा कि रीता और उनके 11 शेरपा सहयोगियों के समूह ने 8,848.86 मीटर की ऊंचाई वाली चोटी पर स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे फतह हासिल की.
इस साल पर्यटन विभाग नेपाल ने चोटी पर चढ़ने के लिए 316 लोगों को परमिट जारी किया है. मई से शुरू होने वाले पर्वतारोहण से पहले पर्वतारोहियों की मदद करने के लिए शेरपाओं ने ट्रेकिंग मार्ग के साथ रस्सियों को ठीक करने के लिए भी अभियान चलाया.
ग्रुप ने दक्षिणपूर्व रिज रूट से चढ़ाई की. जिस रूट से कभी 1953 में न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने सफर तय किया था.
एवरेस्ट पर अब तक 10,657 बार चढ़ाई एवरेस्ट पर अब तक 10,657 बार चढ़ की जा चुकी है. कुछ पर्वतरोही चोटी पर कई बार चढ़ चुके हैं. चोटी पर चढ़ने की कोशिश में 300 से अधिक लोगों की जान चली गई.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











