
50MP क्वाड कैमरा सेटअप वाले Redmi 10 Prime की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स
AajTak
Xiaomi ने हाल ही में Redmi 10 Prime को भारत में लॉन्च किया था. इसकी आज पहली सेल है. Redmi 10 Prime में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर और परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G88 प्रोसेसर मौजूद है.
Xiaomi ने हाल ही में Redmi 10 Prime को भारत में लॉन्च किया था. इसकी आज पहली सेल है. Redmi 10 Prime में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर और परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G88 प्रोसेसर मौजूद है. इसके दो वेरिएंट्स को कंपनी ने लॉन्च किया था. बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है. इसमें 4GB रैम के साथ 64GB की मेमोरी दी गई है. टॉप वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है. इसकी कीमत 14,499 रुपये है. Redmi 10 Prime को आज पहली बार सेल के लिए उतारा जा रहा है. इसे दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon, Mi.com, Mi होम और रिटेल स्टोर्स से सेल किया जाएगा. इस हैंडसेट को Astral White, Bifrost White और Phantom Black कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है. इस फोन पर 750 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. HDFC बैंक के कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए आप इंस्टैंट डिस्काउंट ले सकते हैं.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











