
5000mAh बैटरी और तीन कैमरे वाले Tecno Pop 5 LTE पर ऑफर, 297 रुपये की EMI पर खरीदें
AajTak
Tecno Pop 5 LTE सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 2GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,299 रुपये है. स्मार्टफोन पर EMI और Exchange Offer दोनों मिल रहे हैं. आइए जानते हैं Tecno Pop 5 LTE की कीमत और फीचर्स.
क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपके सामने बजट की चुनौती है? ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसा स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जो 5000 रुपये के बजट में आता है. इसे आप EMI पर भी खरीद सकते हैं. फोन पर EMI और Exchange Offer दोनों मिल रहे हैं. आइए जानते हैं Tecno Pop 5 LTE की कीमत और फीचर्स.
डुअल सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन Android 11 Go एडिशन पर बेस्ड HiOS 7.6 पर काम करता है. इसमें Vault 2.0, Smart Panel 2.0, Kids Mode, Gesture Call Picker और डार्क थीम जैसे कई फीचर्स मिलते हैं.
हैंडसेट में 6.52-inch की HD+ IPS LCD स्क्रीन मिलती है. 720x1560 पिक्सल रेज्यूलोशन वाली स्क्रीन डॉट नॉच और 480 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. इसमें 90 परसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मिलता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












