
5000mAh की बैटरी और डुअल कैमरे वाले 5 सस्ते स्मार्टफोन्स, Samsung से लेकर Realme तक कई ऑप्शन
AajTak
मार्केट में बहुत से स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट और स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं. आज आपको Samsung, Realme, Redmi, Poco जैसे ब्रांड के सस्ते फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 4GB Ram और 5000mAh की बैटरी दी है. इन मोबाइल को ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, Amazon या फिर ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं.
भारत में बहुत से स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट और स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं. आज आपको Samsung, Realme, Redmi, Poco जैसे ब्रांड के सस्ते फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 4GB Ram और 5000mAh की बैटरी दी है.
आज आपको 7 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाले मोबाइल के बारे में बताने जा रहे हैं. इन मोबाइल को ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, Amazon या फिर ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. हालांकि ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कुछ अनजान ब्रांड भी हैं, जो काफी कम कीमत में 4Gb Ram देते हैं. हालांकि हम उन्हें खरीदने की सलाह नहीं देते हैं क्योंकि उन्हें खरीदने के बाद सर्विस आदि को लेकर समस्या आ सकती है. आज आपको बड़े ब्रांड के सस्ते फोन के बारे में बताने जा रहे हैं.
Samsung Galaxy M04 एक किफायती फोन है, जो 4GB Ram और 64Gb इंटरनल स्टोरेज में आता है. इस वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है. इसमें वर्चुअल रैम का भी फीचर है. इस फोन में 6.5-inch का LCD डिस्प्ले दिया है, जो HD+ रेजोल्युशन के साथ आता है. सैमसंग के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी है.
ये भी पढ़ेंः इंडिया का पहला Snapdragon 8 Gen 3 वाला फोन iQOO 12 हुआ लॉन्च, ये है कीमत और मिलेंगे दमदार फीचर्स
Realme Narzo 50i Prime को Amazon पर 6,799 रुपये में लिस्टेड किया है. इस कीामत में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. रियलमी के इस फोन में 6.5 inch HD+ का डिस्प्ले दिया है. इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है. यह फोन 5000mAh की बैटरी, 10W के चार्जर और Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ आता है.
Redmi A2 विजयसेल्स की वेबसाइट से 6,621 रुपये में लिस्टेड है. इस कीमत में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसमें 6.52 inch HD+ डिस्प्ले दिया है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 8MP का प्राइमरी कैमरा है. 5MP का फ्रंट कैमरा है. यह हैंडसेट 5000mAh(typ) की बैटरी और 10W के फास्ट चार्जर के साथ आता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












