
500 करोड़ कमाने वाली RRR में कटरीना की बहन को मिला ऑफर, कर दिया रिजेक्ट
AajTak
फिल्म में जूनियर एनटीआर की वाइफ के रोल के लिए इसाबेल कैफ को अप्रोच किया गया था. मगर इसाबेल ने इसमें काम करने से मना कर दिया था. इस रोल को इसाबेल द्वारा ठुकराए जाने के बाद ब्रिटिश एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस ने इसे प्ले किया.
साउथ मूवी RRR रिलीज के बाद से धमाल मचा रही है. फिल्म ने 3 दिनों में इतनी कमाई कर ली है कि जिसका अंदाजा भी शायद किसी ने ना लगाया हो. फिल्म बॉक्सऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही है. जो लोग भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे उनकी तो चांदी ही चांदी. वे एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बने हैं जिसे दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है. मगर क्या आपको पता है कि फिल्म के लिए कटरीना कैफ की बहन और न्यू कमर इसाबेल कैफ को भी इस फिल्म से ऑफर आया था. लेकिन उन्होंने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था.
इसाबेल कैफ को मिला था खास रोल
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में जूनियर एनटीआर की वाइफ के रोल के लिए इसाबेल कैफ को अप्रोच किया गया था. मगर इसाबेल ने इसमें काम करने से मना कर दिया था. इस रोल को इसाबेल द्वारा ठुकराए जाने के बाद ब्रिटिश एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस ने इसे प्ले किया. इसाबेल कैफ से जब इस रोल को करने के लिए कहा गया तो उन्होंने फिल्म में अपने रोल की डिटेल्स और स्क्रिप्ट मांग की थी. लेकिन बात बन नहीं पाई.
RRR Box Office Collection Day 3: 500 करोड़ का बेंचमार्क सेट करने को तैयार है RRR, वीकेंड पर हुई अच्छी कमाई
इसाबेल के लिए ये एक सुनहरा मौका था. वे एक बहुत बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने वाली थीं. इसाबेल ने कुछ समय पहले ही अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. वे फिल्म टाइम टू डांस में नजर आई थीं. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इस डांस बेस्ड मूवी में वे एक्टर सूरज पंचोली के अपोजिट नजर आई थीं.
RRR Review: RRR में 'राम' की लीला, राजामौली की कहानी में बज उठेगी सीटियां

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











