
50 हजार से कम दाम में इलेक्ट्रिक स्कूटी, सिंगल चार्ज में 100km तक का सफर
AajTak
इस स्कूटर में 3 ड्राइव मोड, ग्लव बॉक्स, माई व्हीकल अलार्म और चाइल्ड लॉक जैसी सुविधा मिलती है. इसे फुल चार्ज होने में महज 5 घंटे का वक्त लगता है. जबकि 3 घंटे में यह 80% तक चार्ज हो जाता है.
मार्केट में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर आ गया है, जिसका बेस प्राइस 50,000 रुपये से कम है, और ये सिंगल चार्ज में 60 किमी से लेकर 100 किमी तक की रेंज के ऑप्शन के साथ आता है.
ईवी स्टार्टअप कंपनी (EV Startup) ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Greta Electric Scooter) ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Harper ZX Series-1 लॉन्च किया है. इसकी खासियत ये है कि इस स्कूटर के साथ कस्टमर्स अपनी रेंज की जरूरत के हिसाब से बैटरी पैक और चार्जर का चुनाव कर सकते हैं.
41,999 रुपये है स्कूटर का बेस प्राइस दरअसल ये स्कूटर 41,999 रुपये की बेस प्राइस पर आता है, वहीं ग्राहक रेंज के हिसाब से बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग के लिए चार्जर किसी एक कॉम्बिनेशन को अपनी मर्जी से चुन सकते हैं. कंपनी ने इसके लिए 4 ऑप्शन दिए हैं. बैटरी पैक और चार्जर के इन पैक की कीमत 17,000 रुपये से लेकर 31,000 रुपये है. इस पर सब्सिडी भी मिलेगी. हालांकि कंपनी अभी 2,000 रुपये का इंट्रोडक्टरी ऑफर दे रही है, जिस वजह इसका बेस प्राइस 39,999 रुपये हो जाता है.
5 घंटे में हो जाता है फुल चार्ज इसका टॉप वैरिएंट सिंगल चार्ज में 100 किमी की रेंज के साथ आता है. इसके लिए कंपनी स्कूटर के साथ V3+60V-30Ah का बैटरी पैक देती है. इसे फुल चार्ज होने में महज 5 घंटे का वक्त लगता है. जबकि 3 घंटे में यह 80% तक चार्ज हो जाता है.
स्कूटर में हैं ढेर सारे फीचर्स इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्रूज कंट्रोल, वायरलैस कंट्रोलर, हाइवे हाइट, साइड इंडिकेटर बजर , एलईडी मीटर, ट्रिप रीसेट, डीआरएल लाइट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मिलते हैं. इतना ही नहीं इस स्कूटर में 3 ड्राइव मोड, ग्लव बॉक्स, माई व्हीकल अलार्म और चाइल्ड लॉक जैसी सुविधा भी मिलती है.
ये भी पढ़ें:

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











