
50 साल का आदमी निकला जापान की 'क्यूट' सोशल मीडिया स्टार, इस APP से बदली काया
AajTak
टेक्नोलॉजी कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, हाल ही में इसका उदाहरण जापान में देखने को मिला है. जापान के एक टीवी शो पर एक 50 साल के शख्स ने खुलासा किया है कि वो पिछले काफी समय से एक जापानी बाइकर गर्ल बनकर सोशल मीडिया अकाउंट चला रहा है. इस व्यक्ति ने बताया कि वो एक फेस एप्लीकेशन के सहारे अपनी काया पलटने में कामयाब रहा है.
टेक्नोलॉजी कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, हाल ही में इसका उदाहरण जापान में देखने को मिला है. जापान के एक टीवी शो पर 50 साल के एक शख्स ने खुलासा किया है कि वो पिछले काफी समय से एक जापानी बाइकर गर्ल बनकर सोशल मीडिया अकाउंट चला रहा है. इस व्यक्ति ने बताया कि वो एक फेस एप्लीकेशन के सहारे अपनी काया पलटने में कामयाब रहा है. (फोटो क्रेडिट: modelkidori ट्विटर) ये शख्स क्यूट बाइकर गर्ल बनकर अपना ट्रैवल ब्लॉग चलाता है और जापान की कई बेहतरीन लोकेशन्स से अपनी तस्वीरें पोस्ट करता है. इस शख्स का ट्विटर अकाउंट @azusagakuyuki है और ये अकाउंट सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय भी है. अपनी लोकप्रियता के चलते कई बार ये व्यक्ति लड़की बनकर ही चॉकलेट्स और एनर्जी ड्रिंक्स जैसी चीजों को स्पॉन्सर भी कर चुका था. जापान के एंटरटेन्मेन्ट प्रोग्राम 'लेट मंडे शो' पर इस व्यक्ति ने ये खुलासा किया है. इस शो पर इस व्यक्ति ने फेस एप का इस्तेमाल किया और नतीजे चौंकाने वाले थे क्योंकि ये आदमी पूरी तरह से एक युवा जापानी गर्ल में तब्दील होने में कामयाब रहा था. उनसे जब इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वो सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होना चाहता था. (फोटो क्रेडिट: modelkidori ट्विटर) エーッ3XV9⁉️マジ(⑉• •⑉)♡ 仕上げ前のランプ類合わせ 今日はアンプ上げと配線流しで1日終わっちゃった😭 でも見てください こんなになっちゃいました(⸜( * ॑꒳ ॑* )⸝) 夜はちょっと恥ずかしいかも (∩\\ω\\∩)カァァ… pic.twitter.com/bexYu47gxYMore Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












