
50 की उम्र में सिंगल अक्षय खन्ना, बिपाशा-कटरीना को डेट करने की मिली थी सलाह, बोले- मैं उनके...
AajTak
अक्षय खन्ना आज भी सिंगल हैं, एक बार उन्होंने अपनी पार्टनर प्रेफरेंस पर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वो उन्हें कैसी पत्नी चाहिए. वहीं एक्ट्रेस तारा शर्मा से ब्रेकअप का भी खुलासा किया था. दोनों ने दो साल तक डेट किया था.
धुरंधर में अक्षय खन्ना की जबरदस्त मौजूदगी ने जहां फैंस को हैरान किया है, वहीं उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. अक्षय 50 साल के हैं लेकिन अभी तक सिंगल हैं. एक्टर हमेशा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहे हैं. लेकिन 2007 के एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बताया था कि उन्हें कैसी लड़की से शादी करनी है.
बिपाशा-कटरीना को भगाने का था प्लान?
अक्षय का नाम कभी एक्ट्रेस तारा शर्मा संग जोड़ा जाता था. दोनों ने दो साल तक डेट किया था. एक्टर तारा संग अपने रिलेशनशिप को पवित्र बताते थे. हालांकि ये रिश्ता चल नहीं पाया और दोनों आपसी समझ से अलग हो गए थे. इसी दौरान हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अक्षय खन्ना ने अपनी पसंद की लड़की के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि वो कैसी पार्टनर चाहते हैं.
जब एक इवेंट में जाते हुए उनसे पूछा गया था कि बिपाशा और कटरीना भी वहीं होंगी, तो अक्षय ने हंसते हुए जवाब दिया- हां, तो मैं उनके साथ क्या करूं? उनके पहले से बॉयफ्रेंड हैं. जब इंटरव्यूअर ने मजाक में कहा कि वो उन्हें ‘भगाकर ले जा’ सकते हैं, तो अक्षय ने पलटकर कहा था- आप क्यों नहीं कर लेते?'
कैसी पार्टनर चाहते थे अक्षय खन्ना?
शादी को लेकर जब उनकी राय विचार पूछी गई थी तो वो बोले- मुझे नहीं पता… उम्मीद है कि हमेशा बैचलर नहीं रहूंगा. लेकिन मेरी कोई सेट इमेज नहीं है उस लड़की की जिसके साथ मैं शादी करूंगा- अगर कभी की तो. उसके काले बाल या खूबसूरत आंखें होना जरूरी नहीं है. बस वो अच्छी कुक होनी चाहिए, मैं उससे शादी कर लूंगा.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












