
5- 6 साल के बच्चे जैसा होगा रामलला की मूर्ति का चेहरा? अयोध्या मंदिर निर्माण में शिल्पकारों के बीच कई ऑप्शंस पर चर्चा
AajTak
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, "हमें संतों और हिंदू विद्वानों से सुझाव मिले हैं कि 'रामलला' की मूर्ति पांच से छह साल के बच्चे की तरह दिखनी चाहिए. विचार यह है कि केवल एक खड़ी मूर्ति बनाई जानी चाहिए." अधिकांश मूर्तिकारों ने भी इसी तरह के सुझाव दिए हैं.
अयोध्या में बन रहे मंदिर को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मूर्तिकारों को यह तय करने के लिए लगाया है कि 'रामलला' की मूर्ति कैसी दिखेगी? साथ ही किस पत्थर से इसे बनाया जाना है? मूर्ति राम मंदिर के लिए है जो यहां राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन है.
'5 से 6 साल के बच्चे की तरह दिखे मूर्ति'
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, "हमें संतों और हिंदू विद्वानों से सुझाव मिले हैं कि 'रामलला' की मूर्ति पांच से छह साल के बच्चे की तरह दिखनी चाहिए. विचार यह है कि केवल एक खड़ी मूर्ति बनाई जानी चाहिए." अधिकांश मूर्तिकारों ने भी इसी तरह के सुझाव दिए हैं. उन्होंने कहा कि हर विवरण पर काम किया जा रहा है. राय ने कहा कि कलाकार 'रामलला' की तस्वीरें बना रहे हैं और सर्वश्रेष्ठ के आधार पर मूर्ति बनाई जाएगी और फिर मंदिर में स्थापित की जाएगी.
'मूर्ति की बारीकियों का रखा जाए ध्यान'
चंपत राय ने आगे बताया कि रामलला की आंख, नाक, कान, चेहरा, पैरों की उंगलियां, धनुष और तीर कितना बड़ा हो, इन बारीकियों को भी देखा जा रहा है. बारीकियों पर चित्रकारों ने कहा है कि पहले वह चित्र बनाकर देंगे. फिर चित्र के आधार पर कई लोग मूर्तियां बनाएंगे. उनमें से फिर निर्णय लिया जाएगा कि कौन सी मूर्ति ज्यादा हृदय को स्पर्श करती है. फिर प्राण प्रतिष्ठा की जाने वाली मूर्ति बनेगी.
'अस्थायी मंदिर में यह अंतिम नवरात्र'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











