
5 हजार रुपये से भी कम लॉन्च हुआ सस्ता फोन, दो कैमरे के साथ दिए गए हैं ये फीचर्स
AajTak
Itel A24 Pro Launched: बजट सेगमेंट में Itel A24 Pro को लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की कीमत 5000 रुपये से भी कम रखी गई है. इस फोन में सिंगल रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक का फीचर दिया गया है. यहां पर आपको इस फोन की दूसरी डिटेल्स बता रहे हैं.
एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक और फोन लॉन्च हो गया है. इस फोन का नाम Itel A24 Pro रखा गया है. इस फोम में छोटा डिस्प्ले, चंकी बेजल्स के साथ दिया गया है. फोन के फ्रंट और रियर में सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है. इस फोन में 4G कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट दिया गया है. यहां पर इसकी पूरी डिटेल्स बता रहे हैं.
Itel A24 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Itel A24 Pro में 5-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है. इसका रेज्योलूशन 850 x 480 पिक्सल का है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. हालांकि, कंपनी सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक का भी फीचर दे रही है.
इस एंट्री-लेवल फोन में Android 12 (Go edition) दिया गया है. फोटोग्राफी की बात करें तो इसके रियर में 2-मेगापिक्सल का कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फोन के फ्रंट में 0.3-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन का पॉलीकॉर्बोनेट रियर ट्रेंडी डिजाइन के साथ आता है.
इस फोन में 3,020mAh की बैटरी दी गई है. इसको microUSB पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है. इस हैंडसेट में क्वाड कोर 1.4GHz Unisoc SC9832E प्रोसेसर दिया गया है. फोन के रैम को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से जानकारी नहीं दी गई है.
इस फोन में 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. एडिशनल स्टोरेज के लिए एस्टर्नल स्टोरेज स्लॉट दिया गया है. इससे microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. इस फोन का मीजरमेंट 145.4 x 73.9 x 9.85mm है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











