
5 हजार देकर भारतीय सीमा में घुसे, जंगल में बिताई रात... BSF ने पकड़े 8 बांग्लादेशी घुसपैठिए
AajTak
गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि वे गुरुवार को गोमती जिले के कारबुक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर आए और जंगल में रात बिताई. उन्होंने बताया कि वे सुबह-सुबह दो गाड़ियों से स्टेशन पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि वे बांग्लादेशी दलाल की मदद से त्रिपुरा में दाखिल हुए थे, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने में मदद की थी. वे काम की तलाश में दिल्ली जा रहे थे.
अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 8 बांग्लादेशी घुसपैठियों को त्रिपुरा के एक रेलवे स्टेशन से हैदराबाद जाते समय गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि खोवाई जिले के तेलियामुरा रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के सामने संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए बीएसएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पूछताछ के लिए 4 पुरुषों और 4 महिलाओं को हिरासत में लिया.
पीटीआई के मुताबिक तेलियामुरा जीआरपी के प्रभारी अधिकारी गौतम देबबर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वे आजीविका की तलाश में हैदराबाद जाने की योजना बना रहे थे. चूंकि वे अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे, इसलिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि उन्हें रिमांड के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया गया.
काम की तलाश में दिल्ली आने की प्लानिंग थी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गुरुवार को गोमती जिले के कारबुक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर आए थे और उन्होंने जंगल में रात बिताई. उन्होंने बताया कि वे सुबह-सुबह दो गाड़ियों से स्टेशन पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि वे बांग्लादेशी दलाल की मदद से त्रिपुरा में दाखिल हुए थे, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने में मदद की थी. वे काम की तलाश में दिल्ली जा रहे थे.
पुलिस ने इन्हें किया अरेस्ट 1- मोहम्मद सिद्दीकी 2- मनोरा बेगम (महिला) 3- मो. अजीजुल हक 4- कोहिनूर अख्तर 5- एमडी अजीज उल्लाह 6- सागरिका यास्मीन 7- मो ओबैदुल्लाह 8- उम्मे कुलसुम 5 हजार रुपए देकर किया बॉर्डर पार
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक ब्रोकर को 5 हजार रुपए दिए थे. इसके बाद ब्रोकर ने त्रिपुरा के सेफाहिजाला जिले के सोनामुरा बॉर्डर से भारतीय सीमा में एंट्री कराई. उन्होंने मजदूरी के काम के लिए दिल्ली जाने की योजना बनाई थी. इससे पहले ही सभी आऱोपी गिरफ्तार हो गए.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









