
5 सितंबर को ओपन हो रहा है इस बैंक का IPO, 14700 रुपये लेकर रहें तैयार
AajTak
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ का 10 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगा. अगर बैंक की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो बैंक का करेंट और सेविंग डिपॉजिट 30 फीसदी के आसपास है. 800 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड 500-525 रुपये तय किया गया है. इसका लॉट साइज 28 शेयर्स का है.
एक बार फिर एक के बाद एक IPO लॉन्च हो रहे हैं. अगर आप ड्रीमफॉक्स सर्विसेज और सिरमा SGS के आईपीओ में निवेश नहीं करपाए तो फिर अगले हफ्ते एक और IPO ओपन होने जा रहा है. तमिलनाड मर्केटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) का आईपीओ अगले हफ्ते खुल रहा है. बैंक ने आईपीओ के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में आप Tamilnad Mercantile Bank के आईपीओ पर अपना दांव आजमा सकते हैं. तमिलनाड मर्केटाइल बैंक की स्थापना साल 1921 में हुई थी.
निवेशकों के पास दांव लगाने का मौका
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ 5 सितंबर को खुलेगा और 7 सितंबर को बंद होगा. यानी तीन दिन तक निवेशकों के पास दांव लगाने का मौका होगा. 800 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड 500-525 रुपये तय किया गया है. इसका लॉट साइज 28 शेयर्स का है. तूतीकोरिन स्थित तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक देश के सबसे पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है. यह मुख्य रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME), कृषि और खुदरा ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है.
10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ का 10 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगा. अगर बैंक की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो बैंक का करेंट और सेविंग डिपॉजिट 30 फीसदी के आसपास है. फाइनेंशियल ईयर 2022 के दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट 820 करोड़ रुपये रहा था. मार्च 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, बैंक के पास कुल 509 ब्रांच थे.
बैंक के पास 50 लाख ग्राहक

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











