
5 साल में Startup India की रिकॉर्ड कामयाबी, अब केवल अमेरिका और चीन आगे, देखें आज की पॉपुलर न्यूज
AajTak
देश का स्टार्टअप सेक्टर (Startup Sector) महज 5 साल में ही दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Startup मार्केट बन गया है. 1 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन वाले स्टार्टअप्स के मामले में भारत से आगे केवल अमेरिका और चीन रह गए हैं. जिस तरह से भारत में स्टार्टअप सेक्टर को समर्थन मिल रहा है उससे उम्मीद है कि जल्दी ही ये ज्यादा बड़ी छलांग लगाएगा. दरअसल 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी रोजगार के नए मौके पैदा करने के लिए नए उद्योगों और स्टार्टअप्स पर जोर देते रहे हैं. क्या है पूरी रिपोर्ट ? देखिए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











