
5वें चरण तक 300 पार पहुंच गई BJP? अमित शाह ने किया बड़ा दावा
AajTak
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि पांच चरण में पीएम मोदी 310 सीटें पार कर गए हैं. अब छठा और सातवां 400 पार का है. आपको पीएम मोदी को 400 पार कराना है. अब देश के मतदाताओं के लिए 400 पार का लक्ष्य है. ध्यान रहे कि 2019 में पांचवें चरण तक जहां मतदान हुआ था उन सीटों पर एनडीए ने 273 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











