
497 करोड़ की पेनल्टी, 23 किलो जब्त सोना... कानपुर के 'काले खजाने' वाले पीयूष जैन के केस का आखिरकार क्या हुआ?
AajTak
कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़ी एक डिस्टिलरी यूनिट से 300 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद होने के बाद कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन का मामला चर्चा में है. दो साल पहले रेड मारने वाले विभाग ने पीयूष को 497 करोड़ का पेनल्टी नोटिस थमाया है. इतना ही नहीं, आयकर विभाग भी जुर्माना लगाने की तैयारी में है.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग ने 351 करोड़ का कैश बरामद किया है. इस छापेमार कार्रवाई के बाद यूपी के कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन का मामला भी चर्चा में आ गया है. ठीक दो साल पहले जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने पीयूष जैन के ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा था और 197 करोड़ रुपए कैश, 23 किलो सोना और अन्य बहुमूल्य चीजें बरामद की थीं. इस मामले में कारोबारी बुरी तरह फंस गया है. कैश और जेवर वापस मिलना तो दूर, जांच एजेंसी दोगुना यानी 497 करोड़ रुपए का पेनल्टी का नोटिस थमा चुकी है. इतना ही नहीं, इनकम टैक्स भी जल्द बड़ी पेनल्टी लगाएगा.
बता दें कि डीजीजीआई की अहमदाबाद शाखा ने दिसंबर 2021 में कानपुर और कन्नौज में पीयूष जैन के ठिकानों से 196.54 करोड़ रुपये नकदी, 23 किलो सोना और 600 किलो चंदन का तेल बरामद किया था. इस मामले में एजेंसी की तरफ से कानपुर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है. हाई कोर्ट के आदेश पर पीयूष को सितंबर-2022 में जमानत मिल चुकी है.
कार्रवाई कहां तक पहुंची?
मई 2023 में डीजीजीआई ने अपनी जांच पूरी कर ली थी और पीयूष जैन पर 497 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई है. साथ ही इस मामले में 11 अन्य लोगों को आरोपी बनाकर नोटिस जारी कर दिया गया है. इस मामले में एजेंसी की तरफ स 1 लाख 60 हजार पेज की चार्टशीट कोर्ट में दाखिल की गई है.
जब्त हुए 197 करोड़ रुपए और सोने का क्या हुआ?
जानकारी के मुताबिक, पीयूष जैन के ठिकाने से जीएसटी विभाग ने 197 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था. इस पर जैन ने स्वयं आकलन कर 57 करोड़ रुपए जीएसटी सरकारी खाते में जमा कर दिया था. कोर्ट में पीयूष जैन की तरफ से पक्ष रखा गया कि उनके आकलन के अनुसार 57 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की गई है, जो उन्होंने सरकारी खाते में जमा कर दी है, लेकिन जीएसटी विभाग ने अपनी जांच पूरी करके पीयूष जैन पर 497 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगा दी. डीजीजीआई ने बाकी बचे हुए 140 करोड़ रुपए की भारत के राष्ट्रपति के नाम पर एफडी कराकर उसमें जमा करा दिया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







