
48MP कैमरा और 5020mAh बैटरी वाला Redmi Note 9 अब हो गया सस्ता, जानें नई कीमत
AajTak
चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने हाल ही में लेटेस्ट Note 10 सीरीज के स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया है. इस बीच अब कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 9 स्मार्टफोन की कीमत घटा दी है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने हाल ही में लेटेस्ट Note 10 सीरीज के स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया है. इस बीच अब कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 9 स्मार्टफोन की कीमत घटा दी है. ये फोन 48MP कैमरा और 5,020mAh की बैटरी के साथ आता है. Redmi Note 9 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इस स्मार्टफोन के तीनों वेरिएंट्स की कीमत घटा दी है. बेस वेरिएंट और टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये तक घटाई गई है तो वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है. Redmi Note 9 के 4GB + 64GB वेरिएंट को भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब इसे 1,000 रुपये की कटौती के बाद 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं, दूसरी तरफ 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स को क्रमश: 12,999 रुपये और 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











