
46 साल पुराने मंदिर, कुओं का भी हुआ सर्वे... अब ASI रिपोर्ट खोलेगी संभल के कई राज?
AajTak
ASI के सर्वे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया, ASI टीम ने पांच अलग-अलग जगह का सर्वे किया है, जिसमें -भद्रकाश्रम -स्वर्गदीप -चक्रपाणि -प्राचीन तीर्थ श्मशान मंदिर और 19 कूप शामिल हैं. संभल में ASI की टीम ने एक जगह पुराने पत्थर की भी जांच की, जिसमें टूटी फूटी आकृतियां उभरी हुई दिखीं.
उत्तर प्रदेश का संभल देश की सियासी दस्तक के केंद्र बना हुआ है, संभल में ASI की टीम ने 5 तीर्थ और 19 कूपों का सर्वे किया. ASI ने अपनी इस कार्रवाई को पूरी तरह से गुप्त रखा और चुपचाप दिनभर अपने काम में लगी रही. जुमे की नमाज को देखते हुए संभल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन सबकी नजरें ASI के सर्वे पर लगी रहीं. जिसकी रिपोर्ट संभल के कई राज खोल सकती है.
उत्तर प्रदेश स्थित संभल में 14 दिसंबर को 46 साल पुराने मंदिर को खोले जाने के बाद जिलाधिकारी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद 4 सदस्यीय एएसआई टीम निरीक्षण के लिए संभल पहुंची. ASI की टीम के आने से पहले मंदिर के पास के कुएं के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई. मंदिर में पूजा-पाठ के बीच ASI की टीम पहुंची. सवाल ये है कि संभल में मिले पुराने मंदिर में ASI की टीम को सर्वे में क्या मिला?
ASI की टीम ने कुओं के फोटो भी लिए
संभल में अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ सरकारी मुहिम के दौरान कार्तिकेय महादेव मंदिर के बारे में देश ने जाना था. दावा किया गया कि साल 1978 में संभल के दंगे के बाद वहां से लोगों का पलायन हुआ और मंदिर बंद हो गया. न सिर्फ मंदिर, बल्कि आसपास कुछ कूप यानी कुएं भी मिले जो बंद थे. उनको भी अब खुलावाया गया. ASI की टीम जब यहां पहुंची, तो उसके सदस्यों ने कुएं का निरीक्षण किया और फोटो भी लिए.
ASI की टीम ने 5 अलग-अलग जगहों का सर्वे किया
ASI के सर्वे को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया, ASI की टीम ने पांच अलग-अलग जगहों का सर्वे किया है, जिसमें -भद्रकाश्रम -स्वर्गदीप -चक्रपाणि -प्राचीन तीर्थ श्मशान मंदिर और 19 कूप शामिल हैं. संभल में ASI की टीम ने एक जगह पुराने पत्थर की भी जांच की, जिसमें टूटी फूटी आकृतियां उभरी हुई दिखीं. ASI सर्वे के बाद अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे पता चल सकेगा कि संभल में मिला ये मंदिर और ये कुआं कौन सी सदी का है और इसका महत्व क्या है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










