
45 KG का है मॉडल का एक पैर, बोलीं- अपनी बॉडी पर मुझे गर्व है
AajTak
महोगनी गेटर जन्म के साथ ही lymphedema नाम की बीमारी से जूझ रही हैं. इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है. पांव की सूजन को घटाने के लिए वो जाऊ थेरेपी और कई मसाज सेशन लेती हैं.
मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख होने से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है. कवि प्रमोद कामावत की ये पंक्तियां अमेरिका की 23 वर्षीय मॉडल महोगनी गेटर पर सटीक बैठती हैं. बुलंद हौसलों के आगे उसकी शारीरिक विकलांगता भी हार मान गई. डिसेबल फैशन मॉडल महोगनी को अपने एक पांव के कारण काफी लोगों की अलोचनाओं को झेलना पड़ा है, लेकिन इनकी परवाह किए बिना वे कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं. अपनी कमजोरी को उन्होंने अपनी ताकत बना लिया है. उनकी फ्रेंड फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है. 8 हजार से ज्यादा प्रशंसक उन्हें फॉलो करते हैं.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











