
43 बार कोरोना पॉजिटिव आया शख्स, त्रस्त होकर पत्नी से कहा- अब मरने दो
AajTak
UK में कोरोना वायरस का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इंग्लैंड के ब्रिस्टल में रहने वाला 72 साल का एक बुजुर्ग 43 बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इस बुजुर्ग व्यक्ति का नाम डेव स्मिथ है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ये बुजुर्ग लगातार 10 महीने तक कोविड पॉजिटिव रहा.
UK में कोरोना वायरस का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. इंग्लैंड के ब्रिस्टल में रहने वाला 72 साल का एक बुजुर्ग 43 बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इस बुजुर्ग व्यक्ति का नाम डेव स्मिथ है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ये बुजुर्ग लगातार 10 महीने तक कोविड पॉजिटिव रहा. किसी भी व्यक्ति के इतने लंबे समय तक कोरोना से संक्रमित रहने का ये पहला मामला है. पेशे से रिटायर ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर डेव स्मिथ को कोरोना से संक्रमित होने के बाद सात बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. बीबीसी को दिए इंटरव्यू में स्मिथ ने बताया कि किस तरह उनके शरीर में इतने दिनों तक लगातार वायरस बना रहा. स्मिथ ने कहा, 'मेरी एनर्जी बिल्कुल ही कम हो गई थी और मैं बहुत मुश्किल से कुछ भी उठा पाता था. एक रात मुझे लगातार 5 घंटे तक खांसी आई. मैं अपनी पूरी उम्मीद छोड़ चुका था. मैंने अपने परिवार के सभी सदस्यों को बुलाया, सभी से शांतिपूर्वक बात की और उन्हें गुडबाय बोला.'
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











