
42 साल के क्रिस गेल आज भी कर रहे हैं ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी, उम्र को साबित किया महज़ एक नंबर
ABP News
42 साल के क्रिस गेल ने साबित कर दिया है कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है और कोई उन्हें टी20 क्रिकेट में छक्के जड़ने से नहीं रोक सकता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में उन्होंने इसका सबूत भी दिया.
वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है. जिस उम्र में खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कहकर कॉमेंट्री या कोचिंग में दूसरी पारी शुरू करते हैं, गेल उस उम्र में मैदान पर चौको और छक्कों की बरसात कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 67 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं. वह 42 साल की उम्र में बेहद मजबूत हैं. गेल ने साबित किया है कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है और कोई उन्हें टी20 क्रिकेट में छक्के जड़ने से नहीं रोक सकता है.More Related News













