
4000 दोहे, 125 पंखुड़ियों वाला कमल शिखर... जानिए वाराणसी में बने 'स्वर्वेद महामंदिर' की खास बातें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में दुनिया के सबसे मेडीटेशन सेंटर स्वर्वेद महामंदिर का आज उद्घाटन किया. इस मंदिर को कमल के फूल की तरह तैयार किया गया है. जिसकी दीवारों पर 4000 वेदों के दोहे लिखे गए हैं. यह दुनिया का सबसे बड़ा मेडीटेशन सेंटर बनाया गया है, जिसकी नक्काशी बेहद खूबसूरत मानी जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में दुनिया के सबसे मेडीटेशन सेंटर स्वर्वेद महामंदिर का आज उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उस केंद्र का दौरा किया, जिसमें ध्यान के लिए एक समय में 20,000 लोग बैठ सकते हैं. सात मंजिला अधिरचना महामंदिर की दीवारों पर स्वर्वेद के छंद उकेरे गए हैं.
मंदिर को बेहद खूबसूरत तरीके से तैयार किया गया है. साथ ही मंदिर को सुंदर नक्काशी से तैयार किया गया है. मंदिर बेहद भव्य बनाया गया है. जानकारों की मानें तो इस मेडीटेशन सेंटर में एक बार में 20,000 लोग शामिल हो सकते हैं. इसलिए, इसे दुनिया का सबसे बड़ा मेडीटेशन सेंटर कहा जा रहा है.
क्या है इस मंदिर की खासियत
स्वर्वेद महामंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत साल 2004 में हुई थी. सात मंजिला स्वर्वेद महामंदिर 68,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और यह शिल्प और अत्याधुनिक तकनीक के अद्भुत सामंजस्य का प्रतीक है. यह एक आध्यात्मिक मंदिर है जो स्वर्वेद को समर्पित है, एक आध्यात्मिक पाठ जिसमें सात मंजिलें हैं जो मूल रूप से 7 चक्रों को समर्पित हैं. स्वर्वेद महामंदिर को कमल के फूल जैसा स्वरूप दिया गया है.
स्वर्वेद मंदिर का नाम स्व: और वेद से जुड़कर बना है. स्व: का एक अर्थ है आत्मा, वेद का अर्थ है ज्ञान. जिसके द्वारा आत्मा का ज्ञान प्राप्त किया जाता है, जिसके द्वारा स्वयं का ज्ञान प्राप्त किया जाता है, उसे ही स्वर्वेद कहते हैं. इस मंदिर की दीवारों पर 4000 वेदों से जुड़े दोहे भी लिखे गए हैं. साथ ही मंदिर की बाहरी दीवारों पर उपनिषद, महाभारत, रामायण, गीता आदि से जुड़े चित्र बनाए गए हैं जिससे लोग कुछ प्रेरणा लें सकें.
क्या हैं स्वर्वेद महामंदिर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












