
'400 सीटें मिलीं तो ईदगाह की जगह श्रीकृष्ण जन्मभूमि...', हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर दोहराया विवादित बयान
AajTak
लोकसभा चुनाव भले ही अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. लेकिन नेताओं की विवादित बयानबाजी लगातार जारी है. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि अगर बीजेपी को 400 सीटें मिलीं तो मथुरा में ईदगाह की जगह श्रीकृष्ण जन्मभूमि का निर्माण होगा और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद की जगह भव्य मंदिर बनेगा. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











