
400 पुरुष भी नहीं दे पाए महिला को सच्चा प्यार, आखिर कहां हो जाती है चूक!
AajTak
55 साल की फ्रान सॉयर ने खुलासा किया है कि उसे अब तक 400 से अधिक पुरुषों से प्रपोज किया है. महिला को उम्मीद है कि वो उसी के साथ सैटल होगी जो उसे सच्चा प्यार देगा. महिला अब तक क्यों नाकामयाब हुई इसकी वजह खासी दिलचस्प है.
'सच्चा प्यार' भले ही बहुत मुश्किलों से मिलता हो. लेकिन दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो इस उम्मीद पर जिंदगी जीते हैं कि, कभी न कभी तो वो दिन आएगा जब उन्हें सच्चा प्यार हासिल होगा. कुछ ऐसा ही मिलता जुलता हाल 55 साल की तलाकशुदा और सिंगल मदर फ्रान सॉयर का भी है. फ्रान ने खुलासा किया है कि घर बसाने की चाहत और 400 से अधिक पुरुषों से शादी के प्रस्तावों की बाढ़ आने के बावजूद वह अब तक क्यों अकेली है.
फ्रान पिछले कुछ समय से अपने लिए मिस्टर राइट की तलाश कर रही हैं. जिसके लिए वो ऑनलाइन डेटिंग साइटों जैसे हिंज और बम्बल पर भी गयीं मगर वहां भी उन्हें नाकामयाबी ही हासिल हुई. फ्रान के मामले में दिलचस्प ये रहा कि उनसे 18-21 वर्ष के उन युवाओं द्वारा संपर्क किया गया जो अपने से बड़ी महिला के साथ संबंध स्थापित करना चाहते थे.
वहीं जिन लोगों ने उनसे शादी के लिए बात की उनमें से ज्यादतर बुजुर्ग या बड़ी उम्र के लोग थे. डेली स्टार को अपनी आपबीती बताते हुए फ्रान ने अपना दिल चीर कर रख दिया है.
वेबसाइट से बात करते हुए फ्रान ने कहा है कि, 'मेरे पास शादी के लगभग 400 प्रस्ताव आए हैं और वे मेरी उम्र के आसपास हैं इसलिए यह काफी अच्छी बात है कि उनकी उम्र 48-50 के बीच है. सही उम्र के प्रेमी मिलने के बावजूद फ्रान अपने मकसद में कामयाब क्यों नहीं हुईं?
इसपर उन्होंने दिलचस्प तर्क दिया है. फ्रान के मुताबिक शुरू में तो सब ठीक रहता है लेकिन जब पुरुषों से चैटिंग आगे बढ़ती है वो अपना रंग दिखा देते हैं. जैसी उनकी बातें रहती हैं साफ़ पता चल जाता है कि उनके इरादे रिलेशनशिप को आगे ले जाने वाले हैं ही नहीं.
फ्रान ने ये भी बताया कि ज्यादातर पुरुषों को ये नहीं पता कि सोशल मीडिया पर उन्हें महिलाओं से कैसे बात करनी है. उनके साथ कैसा बर्ताव करना है. फ्रान को सोशल मीडिया से भी बहुत शिकायत है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











