
40 साल छोटी लड़की बनी गर्लफ्रेंड, शख्स बोला- मैं हूं सबसे खुशनसीब!
AajTak
एक शख्स अपने से 40 साल छोटी लड़की के साथ रिश्ते में आ गया. दोनों रोमांस करते अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं और खुद को सबसे खुशनसीब बताते हैं.
उम्र में 40 साल के अंतर के बावजूद एक कपल खुद को सबसे खुशनसीब बताते हैं. लेकिन इस पर कई लोग उन्हें ट्रोल भी करते रहे हैं. कइयों का आरोप है कि जवान लड़की शख्स के पैसों के पीछे पड़ी है.
सोशल मीडिया पर 'द किंग एंड क्विन ऑफ ब्लैकजैक' रेगुलरली स्नैप शेयर करते रहते हैं. उसे वह लोग शॉर्ट 'डॉक्यूमेंट्री ऑफ लव' बताते हैं. हालांकि, दोनों की उम्र अभी तक सार्वजनिक नहीं है. लेकिन कपल ने यह साफ कर दिया है कि दोनों की उम्र में 40 साल का अंतर है.
आमतौर पर एक कपल के एज गैप का एवरेज 2.3 साल होता है. इसमें आमतौर पर लड़के बड़ी उम्र के होते हैं. टिकटॉक पर इस फेमस कपल के रिश्ते पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. इनकी कई फोटोज वायरल भी हो गई हैं.
कपल के लगभग सभी क्लिप्स पर दर्जनों लोग उन्हें ट्रोल करते दिखते हैं. उनका मानना है कि पैसे और लैविश लाइफस्टाइल के लिए जवान लड़की इस रिश्ते में है. कुछ लोगों ने लड़की की उम्र 25 साल के आस-पास बताई है. और कहा कि लड़की, शख्स के लाइफ इंश्योरेंस और उसके ट्रस्ट फंड के पीछे है.
नेगेटिव कॉमेंट्स के बावजूद कपल लगातार अपनी रोमांटिक स्टोरी शेयर करते रहते हैं. कपल ने बताया कि वे लोग टिंडर के जरिए मिले थे.
लगातार ट्रोलिंग के बावजूद कुछ लोग कपल को सपोर्ट करते भी दिखते हैं. वे लोग इस जोड़ी को अद्भुत बताते हैं. एक यूजर ने लिखा- वह आकर्षक है, आप सभी इसे पैसों से जोड़कर क्यों देख रहे हैं. कुछ लोग अपने से बड़े उम्र के मर्दों को पसंद करते हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












