
40 दिन में कोरोना की चौथी लहर का खतरा, देखिए- भारत में आई पिछली तीन लहरों के शुरुआती ट्रेंड से आज के हालात की तुलना
AajTak
Coronavirus in India: भारत के लिए अगले 40 दिन बहुत गंभीर हैं, क्योंकि जनवरी में कोरोना की चौथी लहर आ सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि पूर्वी एशिया में मामले बढ़ने के 30-35 दिन बाद भारत में नई लहर आ जाती है. पढ़ें- पिछली तीन लहरें कैसे आई थीं और क्यों इस बार भी वैसा ही ट्रेंड दिख रहा है.
Coronavirus in India: दुनिया के सामने एक बार फिर कोरोना का संकट खड़ा हो गया है. चीन में संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ रहा है. जापान में रिकॉर्ड मौतें हो रहीं हैं. इस बीच भारत में भी चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है. एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि अगले 40 दिन बहुत मुश्किल होने वाले हैं, क्योंकि जनवरी में मामले बढ़ सकते हैं.
न्यूज एजेंसी ने स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि अगले 40 दिन बहुत गंभीर हैं, क्योंकि जनवरी में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं. हालांकि, सूत्रों का ये भी कहना है कि अगर नई लहर आती भी है तो भी न तो मौतों की संख्या बढ़ेगी और न ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या.
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये अक्सर देखा गया है कि जब पूर्वी एशिया में कोरोना बढ़ता है तो उसके 30-35 दिन बाद भारत में भी नई लहर शुरू हो जाती है.
पर क्यों आ सकती है नई लहर?
चीन में जीरो-कोविड पॉलिसी हटने के बाद संक्रमण बढ़ने लगा है. चीन सही आंकड़े नहीं दे रहा है लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि वहां हर दिन लाखों नए मामले सामने आ रहे हैं और हजारों मौतें हो रहीं हैं.
चीन के अलावा अमेरिका और जापान में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. जापान में बुधवार को कोरोना से 415 लोगों की मौत हो गई. ये जापान में एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










