
40 की उम्र, ड्रोन-मिसाइलों पर कब्जा... कौन है हूती विद्रोदियों का चीफ अब्दुल मलिक, जिसने समंदर में पैदा कर दिया वार का संकट!
AajTak
विश्लेषक मानते हैं कि लेबनान के हिजबुल्लाह की तुलना में हूती अधिक स्वतंत्र हैं और यमन की राजनीति में अन्य पक्षों की तरह बदलते गठबंधनों में अहम रोल अदा करते हैं. यमन के बड़े हिस्से पर हूती विद्रोहियों का कब्जा है. सऊदी अरब ने 2017 में यहां दखल देकर हूती विद्रोहियों को हटाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति हादी के समर्थन वाले बलों की मदद की थी.
यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर हवाई हमला कर दिया है. हूती विद्रोही पिछले साल नवंबर से लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं जिसके बाद अमेरिकी नेतृत्व में पहली बार हूती विद्रोहियों पर हमला किया गया है. दरअसल यमन के हूती लड़ाकों के रहस्यमय नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने वैश्विक शक्तियों को चुनौती देने वाली एक विद्रोही सेना बनाई है.
हूती विद्रोहियों ने समुद्री जलमार्ग को बनाया निशाना
यमन के बड़े हिस्से पर हूती विद्रोहियों का कब्जा है. सऊदी अरब ने 2017 में यहां दखल देकर हूती विद्रोहियों को हटाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति हादी के समर्थन वाले बलों की मदद की थी. लाल सागर यूरोप को एशिया और पूर्वी अफ्रीका से जोड़ने वाला सबसे अहम जलमार्ग है. मलिक की हूती विद्रोही सेना के हमलों के इस कारण कई जहाजों ने अफ्रीका में परिचालन निलंबित कर दिया है या फिर लाल सागर और अरब सागर की बजाय दूसरा लंबा रास्ता अपना लिया है.
ईरान समर्थित विद्रोहियों द्वारा समुद्र में जो हमले किए जा रहे हैं उससे वैश्विक शिपिंग व्यापार पर दबाव बढ़ रहा है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ सकता है. हूती विद्रोहियों का कहना है कि जब तक कि इजरायल हमास को खत्म करने के लिए गाजा पर बमबारी बंद नहीं कर देता तब तक वह हमले जारी रखेगा. अब जब अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर हूती विद्रोहियों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं तो हूती विद्रोहियों ने भी धमकी दी है कि वह हमलों का बदला लेने के लिए अमेरिकी और ब्रिटिश हमलों का जवाब जरूर देंगे.
कुछ विश्लेषकों का कहना है कि हूती विद्रोहियों ने अब दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना से हवाई हमलों को आमंत्रित किया है इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. संगठन का नाम इसके संस्थापक हुसैन बदरेद्दीन अल-हूती के नाम पर रखा गया है.
कौन है हूतियों का नेता अल- हूती

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











