
4,850 करोड़ का लोन, 72 सैन्य वाहन... पीएम मोदी के दौरे पर मालदीव को भारत से क्या-क्या मिला
AajTak
भारत ने प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा के दौरान नए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत मालदीव को 4,850 करोड़ की लोन सहायता प्रदान किया है. यह लोन सहायता दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के दौरे पर हैं. मालदीव द्वारा उन्हें स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. जब प्रधानमंत्री मोदी माले एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया. राष्ट्रपति मुइज्जू ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. साथ ही प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई.
प्रधानमंत्री मोदी का यह तीसरा मालदीव का दौरा है. मुइज्जू के कार्यकाल के दौरान किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा है. यह यात्रा दोनों देशों के लिए काफी अहम माना जा रहा है.
भारत ने प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा के दौरान नए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत मालदीव को 4,850 करोड़ की लोन सहायता प्रदान किया है.
भारत को मालदीव से क्या-क्या मिला?
भारत सरकार ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की नए लोन सहायता का विस्तार किया है. यह कदम भारत और मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इस वित्तीय सहायता के तहत मालदीव को विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन मुहैया कराए जाएंगे, जिससे मालदीव की आर्थिक स्थिरता और विकास दर में सुधार होगा.
इसी के साथ, भारत और मालदीव के बीच मुक्त व्यापार समझौता (IMFTA) पर बातचीत भी शुरू हो चुकी है. यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा, जिससे आर्थिक सहयोग और लाभकारी साझेदारी को प्रोत्साहन मिलेगा. IMFTA के माध्यम से मालदीव के कई उत्पादों को भारत के बाजार में प्रवेश मिलेगा, जबकि भारत के उत्पाद भी मालदीव में अधिक कॉम्पिटिटिव बनेंगे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










