
4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन... सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, चर्चा में शादी
AajTak
अकोला के प्रतीक धानुका और मध्य प्रदेश के सिरोंज की रेणुका नामदेव की अनोखी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 4.2 फीट के दूल्हे और 3.8 फीट की दुल्हन की मुलाकात सोशल मीडिया से हुई थी. शादी सिरोंज में हुई और अकोला में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया.
अकोला में एक अनोखी और भावनात्मक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. अकोला के निवासी प्रतीक धानुका और मध्य प्रदेश के सिरोंज की रहने वाली रेणुका नामदेव की जोड़ी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 4.2 फीट कद के दूल्हे और 3.8 फीट कद की दुल्हन ने अपनी सादगी, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से लोगों का दिल जीत लिया है.
इस कहानी की सबसे खास बात यह है कि प्रतीक और रेणुका की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई. बातचीत शुरू हुई, दोनों ने एक-दूसरे को समझा और धीरे-धीरे यह रिश्ता भरोसे में बदल गया. परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने सिरोंज में विवाह किया.
सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार
शादी के बाद अकोला शहर में उनके स्वागत के लिए भव्य रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम खंडेलवाल लॉन्स में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक मौजूद रहे. नवदंपती को बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया. जैसे ही शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, यह जोड़ी वायरल हो गई. हजारों लोगों ने उनकी सादगी और हौसले की तारीफ की.
अकोला में हुई भव्य शादी और रिसेप्शन
बताया जा रहा है कि दूल्हा प्रतीक धानुका पुणे में ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर हैं. वहीं दुल्हन रेणुका नामदेव सिरोंज के एक स्कूल में लाइब्रेरियन के रूप में कार्यरत हैं. दूल्हे प्रतीक ने कहा कि हमारी पहचान सोशल मीडिया से हुई, लेकिन रिश्ता दिल से जुड़ा. वहीं रेणुका ने बताया कि ऊपर वाले ने हमें मिलाया और सोशल मीडिया ने एक-दूसरे तक पहुंचाया. यह जोड़ी समाज को संदेश देती है कि कद नहीं, बल्कि सोच और आत्मविश्वास ही रिश्तों को मजबूत बनाते हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







