
4 हत्या कर सीरियल किलर ने फिर बसा लिया घर, दूसरी पत्नी ने आते ही खोल दिया 10 साल पुराना राज
AajTak
अनामिका ने पुलिस को बताया कि करीब 6 महीने पहले मेरे हाथ कुछ अहम कागजात लगे थे. तब मुझे पता चला कि मेरे पति का असली नाम राजेश कमरिया है. वह हत्या और धोखाधड़ी जैसे मामलों में शामिल था. इसके बाद मैंने पति का घर छोड़ दिया और अपने पिता के पास चली गई.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 10 साल पहले की गई हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी कहानी आपको हैरान कर देगी. दरअसल, राजेश नाम का शख्स सालों से नाम बदलकर रह रहा था. फिर उसने अनामिका नाम की महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली. कुछ दिन बाद महिला के हाथ कुछ दस्तावेज लग गए जिससे उसे पता चला कि उसका पति अब तक चार लोगों की हत्या कर चुका है.
जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2022 को ग्वालियर की रहने वाली अनामिका नाम की महिला झांसी रोड थाने पहुंची. महिला ने अपने पति राजेंद्र के खिलाफ मारपीट, धमकी और गाली-गलौच की शिकायत दर्ज कराई. अनामिका का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही राजेंद्र उसे परेशान करने और उसके साथ मारपीट करता था.
इतना ही नहीं महिला को इस बात की भनक पहले ही लग गई थी कि उसका पति नई-नई लड़कियों को शिकार बनाता था और फिर उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लेता था. आरोपी शादी से पहले ही 36 लाख के धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था और पुलिस उसे ढूंढ रही थी
पीड़िता ने बताया कि 12 मार्च को वो घर से कुछ काम के लिए निकली थी. इस दौरान उसके पति उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और मारपीट की. महिला का कहना था कि वह उसकी हत्या करना चाहता था. किसी तरह उसके चंगुल से छुटकर निकली और झांसी रोड थाने में उसके सभी गुनाहों के दस्तावेज सौंप दिए.
पुलिस ने जब उसे धोखाधड़ी के मामले में दबोचा उसी वक्त दूसरी पत्नी के खुलासे से 10 साल पुरानी हत्याओं की सारी परतें खुल गई. इन चारों हत्याओं की कहानी किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं है. इस स्टोरी में लव, सेक्स, धोखा, सस्पेंस सब कुछ है.
पुलिस भी इस बात से हैरान है कि एक मारपीट और धोखाधड़ी का मामला सीरियल मर्डर मिस्ट्री में कैसे बदल गया. पड़ताल में जो बातें सामने आई उसने 10 साल पहले हुई हत्याओं के राज खोल दिए. आरोपी ने अपने दोस्त समेत 4 लोगों की हत्या कर थी और सालों तक पुलिस को गुमराह करता रहा

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









