
4 सेकेंड में 100 की स्पीड, JLR की इस नई SUV की भारत में बुकिंग शुरू
AajTak
जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने नई F-PACE SVR एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है, कंपनी ने F-PACE SVR के अपडेटेड वर्जन में कई बदलाव किए हैं. देश के 24 शहरों में जेएलआर की डीलरशिप हैं, जहां से आप इस एसयूवी की बुकिंग करा सकते हैं.
जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने नई F-PACE SVR एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है, कंपनी ने F-PACE SVR के अपडेटेड वर्जन में कई बदलाव किए हैं. देश के 24 शहरों में जेएलआर की डीलरशिप हैं, जहां से आप इस एसयूवी की बुकिंग करा सकते हैं. कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि यह वाहन SUV सीरीज में टॉप प्रदर्शन करने वालों में है. नई एफ-पेस एसवीआर पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज है और इसका बाहरी डिजाइन मोटरस्पोर्ट से प्रेरित है. जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि नई एफ-पेस एसवीआर शानदार इंजीनियरिंग का नमूना है और यह जगुआर ब्रांड की अपील को आगे बढ़ाएगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












