
4 साल में तीन निकाह... पत्नी से परेशान पति पहुंचे थाने
AajTak
इन दिनों बरेली में एक लूटेरी दुल्हन ने 4 साल में तीन शादियां कीं. यही नहीं, उसने तीनों पतियों को लूट लिया और घर से भाग गई. महिला की शादी के बाद लूट के शिकार हुए दो पतियों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है जिसने एक के बाद एक तीन बार शादियां कीं. आरोप है कि उसने तीनों पतियों को लूट लिया और घर से भाग गई. महिला की शादी के बाद लूट के शिकार हुए दो पतियों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. हालांकि, पुलिस ने पतियों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बरेली के थाना इज्जतनगर के बिहारमान नगला का है. यहां रहने वाले इमरान की करीब चार साल पहले भोजीपुरा की रहने वाली एक महिला से मुलाकात हुई थी. उस वक्त महिला ने खुद को अविवाहित बताया है. इसके बाद इमरान ने उससे निकाह कर लिया. महिला ने कुछ दिन बाद ही इमरान से पैसे मांगना शुरू कर दिया. करीब डेढ़ साल तक यह सिलसिला चलता रहा.
डेढ़ साल बाद जैसे ही इमरान ने पैसे देना कम किया तो महिला उसे धमकाने लगी और झूठा केस लगाने की बातें करने लगी. 2021 में युवती उनके घर से 35 हजार रुपये नकद और जेवर लेकर किसी अन्य युवक के साथ भाग गई थी. बाद में इमरान ने युवती के बारे में खोजबीन की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. इमरान को पता चला कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी है. जब इमरान ने पूछताछ की तो पता चला कि उसकी शादी भोजीपुरा के खिजरपुर में हो चुकी है. वहां पर सलीम नाम के शख्स के साथ भी महिला ने ऐसा ही किया.
इमरान को इस पूरे मामले की तब भनक लगी जब उसके ऊपर महिला ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र में केस लिखवा दिया. इमरान के घर एक नोटिस पहुंचा है और अब महिला उसे धमकी दे रही है कि वह उसे पैसे दे दे तो वह केस वापस ले लेगी. वहीं उसका एक और पति सलीम भी महिला से परेशान है. महिला उससे 2 लाख रुपये की मांग कर रही है. इस पूरे मामले को इमरान और सलीम ने एसएसपी ऑफिस में बताया है. आरोप है कि महिला की तीन शादियां हो चुकी हैं. उसने तीसरे पति को भी इसी तरह लूटा है. हालांकि, तीसरे पति ने अभी शिकायत नहीं दी है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










