
4 साल पहले पिता की मौत से टूट गई थी बेटियां, अचानक सुनी दिल की धड़कन तो फूटकर रो पड़ीं
AajTak
अमेरिका की तीन बहने अपने पिता के खोने के बाद टूट गई थीं कि अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वे अपने पिता की धड़कन एक बार फिर सुन सकीं . दरअसल, उन्होंने अपने पिता की मौत के बाद उनका हृदय दान कर दिया था और ये हृदय जिस शख्स को मिला वे लड़कियां उसे ढूंढने में कामयाब रहीं.
परिवार के किसी सदस्य की मौत वो हादसा होती है जिससे उबर पाना लगभग नामुमकिन होता है. अमेरिका के कनेक्टीकट की Kisandra Santiago और उसकी दो बहनों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उन्होंने 39 साल की उम्र के अपने पिता को खो दिया. लेकिन किसंद्रा और उनकी बहनों ने पिता की मौत के 4 साल बाद उनके दिल की धड़कन सुनी तो वह भावुक हो गईं.
2019 में हुई थी पिता की मौत
दरअसल, जून 2019 में, उनके पिता, एस्टेबन सैंटियागो को मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, यहां वह कोमा में चले गए और लाइफ सपोर्ट पर थे. उनकी सबसे बड़ी बेटी किसंद्रा सैंटियागो ने अपने परिवार के साथ अपने पिता को लाइफ सपोर्ट से हटाने का कठिन निर्णय लिया. एस्टेबन सैंटियागो की इच्छा का ध्यान रखते हुए परिवार ने उनके हृदय सहित उसके कुछ अन्य अंग दान कर दिए.
'कभी तो पिता की धड़कन सुनेंगे'
किसंद्रा की छोटी बहन कियाना ने एनबीसी को बताया कि वो परिवार के लिए सबसे कठिन दिन थे. उसे उम्मीद थी कि वह और उसके तीन भाई-बहन किसी दिन फिर से उनके दिल की धड़कन सुन सकेंगे. एस्टेबन की मौत के 4 साल बाद ये हुआ भी और ये अनुभव परिवार के लिए भावुक करने वाला था. दरअसल , लड़कियों ने 4 सालों में उस शख्स को ढूंढ लिया था जिसके शरीर में उनके पिता का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया था.
'एस्टेबन के हार्ट के बिना मैं जीवित न होता'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












