
4 लाख में एग्जाम हॉल तक पहुंचाया ब्लूटूथ, RPF भर्ती परीक्षा में ऐसे नकल कर रहे थे 2 कैंडिडेट! पकड़े गए
AajTak
RPF Constable Recruitment Exam: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दो कैंडिडेट्स को अरेस्ट किया है, जो ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए जवाब मांग रहे थे.
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपी ब्लूटूथ के जरिए नकल करने की कोशिश कर रहे थे. दरअसल, नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सेक्टर 62 स्थित आईडीजेड-2 परीक्षा केंद्र में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है, जो ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए जवाब मांग रहे थे. पकड़े गए उम्मीदवारों ने परीक्षा हॉल में टेबल के नीचे एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सेटअप कर रखा था और ब्लूटूथ ईयरपीस के जरिए किसी से सवालों के जवाब ले रहा थे.
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 7 मार्च 2025 को परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक छत्रपाल को अभ्यर्थी आजाद की हरकतें संदिग्ध लगीं. तलाशी लेने पर उसकी बेंच के नीचे एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कान में ब्लूटूथ ईयरपीस मिला. इसके बाद केंद्र के स्टाफ वीके शर्मा, आदित्य चौधरी और आशीष रस्तोगी को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर डिवाइस जब्त कर कैंडिडेट से पूछताछ की.
पूछताछ में आजाद ने बताया कि परीक्षा पास कराने के लिए उसके भाई असलम ने राहुल (निवासी मवाना, मेरठ) और पंकज (निवासी हासमपुर, मुजफ्फरनगर) से संपर्क किया था. इन दोनों ने बागपत के नगला बड़ी गांव निवासी सुमित के जरिए परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ डिवाइस सेटअप कराने का आश्वासन दिया था. सुमित का संपर्क आईडीजेड-2 परीक्षा केंद्र में कार्यरत अर्जुन डागर से था, जिसने परीक्षा केंद्र के अंदर डिवाइस उपलब्ध कराई. बताया जा रहा है कि ये सौदा 4 लाख रुपये में तय हुआ था, जिसमें 50 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे.
आरोपियों ने ये भी कबूल किया है कि परीक्षा केंद्र की 7वीं मंजिल पर स्थित ए-7 लैब के बाथरूम में ब्लूटूथ डिवाइस छिपाकर रखी गई थी, जिसे परीक्षा हॉल में ले जाकर इस्तेमाल किया गया. हालांकि, प्रश्नों के उत्तर कौन दे रहा था, इसकी जानकारी अभियुक्तों को नहीं थी. नोएडा पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. सेक्टर 58 थाना पुलिस इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है ताकि नकल कराने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











