
4 महीने, 3 हमले और खौफ का साया... आखिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग कॉमेडियन कपिल शर्मा के पीछे क्यों पड़ा है?
AajTak
कनाडा में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी. इस बार भी निशाना बने भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, जिनके का कैफे पर कुछ बदमाशों ने सरेआम गोलीबारी की है. इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली है. सवाल यही है कि लॉरेंस कपिल के पीछे क्यों पड़ा है.
कनाडा के सरे शहर में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' पर तीसरी बार गोलियां चली हैं. पिछले चार महीनों में यह तीसरा हमला है. हर बार कैफे खुलने के कुछ ही दिनों बाद फायरिंग हो जाती है. ताजा हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी दी है कि गोली कहीं से भी आ सकती है. इस हमले का वीडियो वायरल हो रहा है.
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हुए तीसरे हमले के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या कॉमेडियन सलमान खान से अपनी दोस्ती की कीमत चुका रहे हैं? क्योंकि बिश्नोई गैंग का पुराना टारगेट सलमान खान रहे हैं. कपिल का उनसे करीबी रिश्ता जगजाहिर है. बिश्नोई गैंग उनके सभी करीबियों को लगातार निशाना बनाता रहा है. कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या भी गैंग ने इसी वजह से की थी.
अब इस बार के हमले के बाद यह भी चर्चा है कि क्या कॉमेडियन कपिल शर्मा इस कैफे को अब हमेशा के लिए बंद कर देंगे? क्योंकि हर बार कैफे खुलने के बाद ही गोलियों की गूंज सुनाई देती है. फिलहाल कनाडा पुलिस की जांच जारी है, लेकिन कपिल शर्मा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
10 जुलाई को हुई पहली फायरिंग के बाद जब कैफे को दोबारा खोला गया, तो 7 अगस्त को दूसरी बार गोलियां चलीं. दोनों बार कैफे की खिड़कियों के कांच टूटे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. गोलीबारी की दोनों घटनाओं के बाद कैफे कई दिनों तक बंद रहा. इसी महीने 2 अक्टूबर को जब कैफे फिर खोला गया, तो महज 14 दिन बाद 16 अक्टूबर को बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने तीसरी बार हमला कर दिया.
फायरिंग के बाद सामने आईं तस्वीरों में कपिल शर्मा के कैफे के बाहर टूटे कांच के टुकड़े बिखरे दिखाई दे रहे हैं. सरे पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि की है और कहा है कि कई एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू नेपाली नामक दो बदमाशों ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. इसके साथ ही गैंग की तरफ से कपिल को धमकी भी दी गई है.
बदमाशों ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा हैं, ''वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. आज जो सरे में कैप्स कैफे में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं. हमारा आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है, जो लोग अवैध काम करते हैं या लोगों से काम कराकर पैसे नहीं देते, वो तैयार रहें, जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें.''

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









