
4 फीसदी ब्याज पर 3 लाख तक लोन, आज ही KCC बनवाएं और उठाएं फायदे
AajTak
किसानों की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए 'किसान सम्मान निधि' के अलावा सरकार की ओर से सस्ती दरों पर लोन भी मुहैया कराई जाती है. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिये किसानों को जरूरत के अनुसार आसानी से खेती के लिए लोन मिल जाता है.
किसानों की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए 'किसान सम्मान निधि' के अलावा सरकार की ओर से सस्ती दरों पर लोन भी मुहैया कराया जाता है. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिये किसानों को जरूरत के अनुसार आसानी से खेती के लिए लोन मिल जाता है. अगर आप किसान हैं तो फिर KCC स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. (Photo: File) ये लगेंगे दस्तावेज किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म सरकारी वेबसाइट PMkisan.gov.in पर उपलब्ध है. इसमें स्पष्ट निर्देश है कि बैंक सिर्फ 3 दस्तावेज लेकर लोन दे सकते हैं. KCC बनवाने के लिए किसान को आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो की जरूरत होगी. साथ ही एक शपथ पत्र देना होता है, जिसमें यह बताना होता है कि किसी दूसरे बैंक से कर्ज तो नहीं लिया है. (Photo: File) अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो फिर को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ इंडिया और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) से संपर्क कर सकते हैं. (Photo: File)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












