
39 देशों में मंकीपॉक्स के 1600 केस, घोषित हो सकती हेल्थ इमरजेंसी!, डब्ल्यूएचओ ने बुलाई आपात बैठक
AajTak
WHO के एक प्रमुख सलाहकार ने कहा था कि यूरोप और उसके बाहर मंकीपॉक्स का प्रकोप स्पेन और बेल्जियम में देखने को मिला है. इसकी बड़ी वजह शारीरिक संबंध बताया जा रहा है. ये ऐसे देश हैं जहां इस तरह की कोई बीमारी पहले कभी नहीं थीं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस ने मंगलवार को कहा कि मंकीपॉक्स का वैश्विक प्रकोप स्पष्ट रूप से असामान्य और चिंताजनक है. गेब्रेयेसस ने अगले सप्ताह एक आपातकालीन समिति की बैठक बुलाई है.
इस बैठक में यह आकलन किया जाएगा कि क्या मंकीपॉक्स का यह प्रकोप अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल है या नहीं. घेब्रेयसस ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि इस साल अब तक डब्ल्यूएचओ को 39 देशों से मंकीपॉक्स के 1,600 से अधिक पुष्ट और लगभग 1,500 संदिग्ध मामलों की जानकारी दी गई है.
नए प्रभावित देशों में नहीं गई किसी की जान
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने बताया कि 39 देशों में सात ऐसे देश हैं, जहां मंकीपॉक्स के मामले वर्षों से सामने आ रहे हैं, जबकि 32 नए प्रभावित देश हैं. इसके अलावा, इस साल अब तक पहले से प्रभावित देशों से 72 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नए प्रभावित देशों में अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है. हालांकि, डब्ल्यूएचओ ब्राजील से मंकीपॉक्स से संबंधित एक मौत की सूचना को सत्यापित करने का प्रयास कर रहा है।
क्या होता है सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल?
अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) डब्ल्यूएचओं द्वारा एक असाधारण घटना की औपचारिक घोषणा है. WHO जिस बीमारी को PHEIC घोषित करता हो उससे अन्य देश अलर्ट हो जाते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











