
370 हटने के बाद कितनी बदली कश्मीर की सियासी फिजा? आजतक के सर्वे में दिखे ये 5 बड़े फैक्टर
AajTak
MOTN सर्वे के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सबसे बड़े मुद्दों में बेरोजगारी हावी है. यहां 47 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को बड़ी समस्या बताया है. उसके बाद 17 फीसदी लोगों ने महंगाई से परेशान होना बताया है. 11 फीसदी विकास कार्य चाहते हैं. 4 फीसदी ने माना कि राज्य की सरकारी मशीनरी में भ्रष्टाचार है.
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इस बीच, आजतक ने सी-वोटर के साथ मिलकर देश का मिजाज (Mood of the Nation Survey) जाना है. इस सर्वे में 1 लाख 36 हजार 463 का सैंपल साइज लिया गया है. ये सर्वे 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया गया है. जम्मू और कश्मीर में जनता की राय क्या है? सर्वे में 5 बड़े फैक्टर भी निकलकर आए हैं. जम्मू कश्मीर में लोग अब आतंक की बात नहीं करते हैं, बल्कि विकास चाहते हैं और मुख्यधारा से जुड़ने के लिए खासे उत्साहित हैं. यहां पिछले 5 साल में हालात पूरी तरह से बदल गए हैं. अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर की सियासी फिजा भी बदल रही है.
इस केंद्र शासित प्रदेश में सबसे बड़े मुद्दों में बेरोजगारी हावी है. यहां 47 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को बड़ी समस्या बताया है. उसके बाद 17 फीसदी लोगों ने महंगाई से परेशान होना बताया है. 11 फीसदी विकास कार्य चाहते हैं. 4 फीसदी ने माना कि राज्य की सरकारी मशीनरी में भ्रष्टाचार है. कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे को एक-एक फीसदी लोगों ने समस्या के रूप में गिनाया है. यानी पूरे विधानसभा चुनाव में यही पांच बड़े फैक्टर असर डालेंगे और राजनीतिक माहौल में छाए रहने की उम्मीद है.
क्या बदल सकता है जम्मू कश्मीर का गणित?
हाल ही में जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव हुए हैं. यहां लोकसभा की कुल 5 सीटें हैं. बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 2-2 सीटें जीती हैं. एक सीट बारामूला में अवामी इत्तेहाद पार्टी प्रमुख राशिद इंजीनियर ने जीत हासिल की. उन्होंने उमर अब्दुल्ला को हराया है. MOTN सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव हुए तो बीजेपी-नेशनल कॉन्फ्रेंस पिछला प्रदर्शन दोहरा सकती है. हालांकि, राशिद इंजीनियर को झटका लग सकता है और ये सीट पीडीपी के हाथ आ सकती है. कांग्रेस को फिर सफलता मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है.
कितनी विधानसभा क्षेत्रों में किसे बढ़त?
2024 के लोकसभा चुनाव नतीजों के आधार पर प्रदर्शन देखें तो 29 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी ने बढ़त बनाई. 34 विधानसभा क्षेत्रों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और 7 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है. 5 विधानसभा क्षेत्र में पीडीपी, 14 विधानसभा क्षेत्रों में इंजीनियर राशिद और 1 विधानसभा सीट में सज्जाद लोन की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने बढ़त बनाई.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






