
36 घंटे में तीसरी बार कांपी धरती, अर्जेंटीना में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके
AajTak
पिछले 36 घंटों के दौरान तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस बार भूकंप अर्जेंटीना में आया है. भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के सैन एंटोनियो डी लॉस कोबरेस के उत्तर-उत्तर पश्चिम में 84 किलोमीटर की दूरी पर रहा और इसकी तीव्रता 6.5 की रही.
पिछले 36 घंटे में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मंगलवार रात जहां भारत के कई राज्यों में तेज भूकंप के झटके लगे, तो वहीं पाकिस्तान में भी 6.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. अब अर्जेंटीना के सैन एंटोनियो में भूकंप की वजह से धरती कांपी है. गुरुवार को अर्जेंटीना के डी. लॉस कोबर्स के उत्तर-पश्चिम में 84 किमी की दूरी पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई है.
किसी तरह का नुकसान नहीं यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) ने बताया कि भूकंप की गहराई 200 किलोमीटर (124.27 मील) थी. इसके अलावा चिली में भी 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है. भूकंप से फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान के खबर नहीं है. बचाव और राहत एजेंसिया इस बात का पता लगा रही हैं कि कहीं किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ है.
मंगलवार में हुई थी 9 लोगों की मौत
इससे पहले, मंगलवार रात को पाकिस्तान में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र अफगानिस्तान में था. इसकी वजह से पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे. यह आकंड़ा और बढ़ने की उम्मीद है. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था, जबकि इसकी गहराई 180 किलोमीटर थी. पाकिस्तान में लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट, लक्की मरवत, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मध रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बाल्टिस्तान इलाकों में भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए थे.
भारत में हिली धरती वहीं मंगलवार रात को भारत में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था. रात करीब 10.20 पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 थी. इसका असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में रहा. इन झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि, गनीमत रही कि अब तक देश से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








